फोर्ड ने अप्रैल 2021 में इकोस्पोर्ट की बेचीं 3,820 यूनिट

ford-ecosport-3.jpg

भारत में फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 8.19 लाख रूपए से शुरू होकर 11.69 लाख रूपए (दोनों कीमत एक्स-शोरूम ) तक जाती हैं

फोर्ड इंडिया ने इस साल अपने कारों की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस तरह भारतीय बाजार में बिकने वाले सभी फोर्ड वाहन इस महीने थोड़े महंगे हो गए हैं, जिसमें ब्रांड का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल फोर्टड इकोस्पोर्ट भी शामिल है। फोर्ड ने अप्रैल 2021 में भारत में 5,469 यूनिट की बिक्री थी, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा 7,746 यूनिट का था। इस तरह फोर्ड की बिक्री में मासिक आधार पर 29.4 फीसदी की कमी आई है।

वही बात अगर फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री की करे तो अप्रैल 2021 में इसकी 3,820 यूनिट की बिक्री हुई थी और यह कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था। वहीं मार्च 2021 में इसकी 5,487 यूनिट की बिक्री हुई थी, इस तरह मासिक आधार पर इसकी बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट आई है।

पिछले महीने फोर्ड ने इकोस्पोर्ट की कीमत में 20,000 रूपए तक की वृद्धि की थी, इस तरह फोर्ड इकोस्पोर्ट के पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख रूपए से शुरू होती है, जो कि टॉप S वेरिएंट के लिए 11.19 लाख रूपए तक जाती है। इसी तरह डीजल बेस वेरिएंट की कीमत 8.89 लाख रूपए से शुरू होती है, जो कि टॉप S वेरिएंट के लिए 11.69 लाख रूपए तक जाती है।

ford-ecosport-e1579451929671

भारतीय बाजार में फोर्ड इकोस्पोर्ट दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें पहला 1.5 लीटर, नेचुरल एस्पिरेटेड, इनलाइन-3 पेट्रोल इंजन है, जो 122 पीएस की पावर और 149 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क विकसित करता है। यह यूनिट दो ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध हैं, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल है।

दूसरा विकल्प 1.5-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-4 डीजल इंजन है, जो 100 पीएस की पावर और 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। यह यूनिट विशेष रूप से 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। फोर्ड महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ मिलकर ईकोस्पोर्ट रेंज में 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जोड़ने की योजना बना रही थी, लेकिन अब इस जॉइंट वेंचर को समाप्त कर दिया गया है।

ford ecosport

इसके अलावा फोर्ड वर्तमान में इकोस्पोर्ट के नए जेनरेशन को विकसित करने का काम कर रही है, जिसके अगले साल डेब्यू होने की उम्मीद है। हालांकि नई जेनरेशन इकोस्पोर्ट के बारे में कोई आधिकारिक विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन अटकलों की मानें तो नए जेनरेशन के साथ वर्तमान इंजन विकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। कार के एक्सटेरियर और इंटीरियर में भी कई अपडेट देखने को मिलेंगे।