भारत में Five-Door Maruti Suzuki Jimny अगले साल हो सकती है लॉन्च

भारत-विशिष्ट मारुति सुजुकी जिम्नी के पाँच दरवाजे वाले संस्करण को अगले साल उच्च स्थानीय सामग्री के साथ भारत में लॉन्च करने की उम्मीद है।

ऑटो एक्सपो 2020 में भारत में पहली बार प्रदर्शित की गई, सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) काफी लंबे समय से चर्चा में है। सुजुकी जिम्नी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ऑफ-रोडर है जो भारत में सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली कार बन गई है। इस साल की शुरुआत में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने खुलासा किया कि वैश्विक बाजारों से बढ़ती मांग को बनाए रखने के लिए कंपनी निर्यात को भी ध्यान में रखते हुए भारत में जिम्नी का निर्माण शुरू करेगी।

हालांकि भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसकी डेवलपमेंट में थोड़ी बहुत देरी हुई, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट का कहना है कि मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में फिर से जिम्नी के उत्पादन को शुरू करेगी। भारत में 3-डोर जिम्नी के साथ 5-डोर एडिशन का निर्माण किया जाएगा। भारत-विशिष्ट मारुति सुजुकी जिम्नी की तुलना में एक रूमियर केबिन के साथ एक पांच-दरवाजे वाला मॉडल होगा और यह जल्द ही लॉन्च होने वाले महिंद्रा थार और आगामी फोर्स गोरखा के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगा।

भारत में 3-डोर सुजुकी जिम्नी को असेंबल किया जाएगा और पार्ट जापान से लाए जाएंगे। इसके बाद, कंपनी स्थानीय स्तर पर कार का उत्पादन शुरू कर देगी। जिम्नी के 5-डोर एडिशन के निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर सायकल पार्ट का उपयोग किया जाएगा जो दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी निर्यात किए जाएंगे।

maruti suzuki jimny

रिपोर्टों से पता चला है कि इस इंडो-जापानी कंपनी का लक्ष्य गुड़गांव प्लांट में एक साल में जिम्नी की लगभग 1 लाख यूनिट का उत्पादन करना है और 50 प्रतिशत का निर्यात अन्य बाजारों में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ऑटोमोटिव कंपनी 2022 तक स्थानीय रूप से कार के (3-डोर और 5-डोर एडिशन) का निर्माण शुरू कर देगी।

अगर मारुति सुजुकी भारत में स्थानीय स्तर पर सायकल पार्ट को असेंबल करती है तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि जिम्नी की कीमतों को ध्यान में रखते हुए इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में केवल 5-दरवाजे वाली जिम्नी के बिक्री की संभावना ज्यादा है। जिम्नी भारत में बंद हुई मारूति जिप्सी की जगह लेगी।

इंडियन स्पेक सुजुकी जिम्नी 1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित हो सकती है जो कई अन्य मारुति कारों को भी पावर देता है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आ सकती है। इसके अलावा, कीमतों को कम रखने के लिए एसयूवी के बेस ट्रिम्स में 2WD कॉन्फ़िगरेशन की पेशकश भी की जा सकती है।