जून 2025 में टॉप 10 7-सीटर कारों की सूची में Ertiga का रहा दबदबा, Scorpio दूसरे स्थान पर रही

जून 2025 में Top 10 7-Seater Cars की सूची में मारुति सुजुकी की Ertiga, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा इनोवा और किआ कैरेंस से आगे रही

भारत में फैमिली सेगमेंट में 7-सीटर गाड़ियों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है, लेकिन जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट दिखाती है कि हर मॉडल की स्थिति एक जैसी नहीं है। कुछ गाड़ियों की बिक्री में थोड़ा सुधार देखा गया है, वहीं कई मॉडल्स की मांग घटती नजर आ रही है। फिर भी कुछ पुराने और भरोसेमंद मॉडल्स लगातार अच्छी बिक्री कर रहे हैं, चाहे बिक्री का आंकड़ा जितना भी हो।

मारुति सुजुकी Ertiga ने जून 2025 में 14,151 यूनिट की बिक्री के साथ 7-सीटर सेगमेंट में टॉप स्थान हासिल किया। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल जून की तुलना में 11 फीसदी कम रहा, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है। वहीं, प्रीमियम MPV सेगमेंट में बेंचमार्क मानी जाने वाली टोयोटा इनोवा (Hycross और Crysta दोनों) की 8,802 यूनिट की बिक्री हुई और इसमें भी 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio N और Scorpio Classic दोनों) ने जून 2025 में 12,740 यूनिट की बिक्री के साथ 4 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की है। इसके साथ ही यह 7-सीटर सेगमेंट में दूसरे स्थान पर रही। इस बीच, सबसे ज्यादा उछाल किआ कैरेंस की बिक्री में हुआ है। जून 2024 की तुलना में इसकी बिक्री में 54 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई, जिससे यह मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Kia Carens Clavis1

RankTop 10 7-Seaters (YoY)June 2025 SalesJune 2024 Sales
1Maruti Suzuki Ertiga (-11%)14,15115,902
2Mahindra Scorpio (4%)12,74012,307
3Toyota Innova (-6%)8,8029,412
4Kia Carens (54%)7,9215,154
5Mahindra Bolero (2%)7,4787,365
6Mahindra XUV 700 (5%)6,1985,928
7Toyota Fortuner (3%)2,7432,675
8Maruti Suzuki XL6 (-39%)2,0113,323
9Toyota Rumion (-10%)1,4151,566
10Tata Safari (-34%)9221,394

किआ कैरेंस ने जून 2025 में 7,921 यूनिट की बिक्री के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस बढ़त का एक बड़ा कारण हाल ही में लॉन्च हुई Carens Clavis ICE वर्जन को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया मानी जा रही है। कंपनी 15 जुलाई 2025 से भारत में Clavis EV की बिक्री भी शुरू करेगी, जिससे कैरेंस की रेंज और भी मजबूत होगी। वहीं, लिस्ट में आगे बढ़ते हुए महिंद्रा ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी है, क्योंकि उसकी दो और 7-सीटर मॉडल्स ने स्थिर प्रदर्शन किया है।

महिंद्रा बोलेरो, जो लंबे समय से ग्रामीण और यूटिलिटी मार्केट्स में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। इसकी जून 2025 में 7,478 यूनिट की बिक्री हुई है और यह आंकड़ा 2 फीसदी की सालाना बढ़त को दर्शाता है। वहीं, महिंद्रा की प्रीमियम थ्री-रो SUV XUV700 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसने 6,198 यूनिट के साथ 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की है, जो इस सेगमेंट में इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर की भी जून में 2,743 यूनिट बिकीं, जिसमें 3 फीसदी की हल्की वृद्धि देखने को मिली। यह SUV अब भी अपने सेगमेंट में एक भरोसेमंद नाम बनी हुई है।

toyota fortuner 48V

मारुति सुजुकी XL6 की बिक्री में 39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और इस महीने सिर्फ 2,011 यूनिट की बिक्री हुई है, जो इसके सेगमेंट में कमजोर प्रदर्शन को दिखाता है। वहीं, टोयोटा रुमियन की बिक्री भी घटी है। इसकी जून में 1,415 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि 10 फीसदी की गिरावट है। वहीं टाटा सफारी की जून 2025 में सिर्फ 922 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,344 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 34 फीसदी की गिरावट है।