वित्त वर्ष 2023 में ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर खूब लुटाया पैसा – ओला, एथर और टीवीएस ने की रिकॉर्ड बिक्री

ola vs simple vs ather 450x

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में मार्च 2023 में एथर एनर्जी, ओला और टीवीएस मोटर ने सबसे ज्यादा बिक्री की है

देश में लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम और प्रदूषण के चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। कारों के साथ साथ लोग लोग जमकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी खरीद रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में मार्च 2023 में एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक और टीवीएस सहित अन्य इल्क्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने बिक्री के अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं। आइए वित्त वर्ष 2023 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स पर एक नजर डालते हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष से तुलना की जाए तो इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में 187.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ये खुलासा FADA ने किया है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 2,52,541 यूनिट की तुलना में वित्त वर्ष 2023 की अवधि में कुल मिलाकर 7,26,748 यूनिट की बिक्री हुई है।

देश की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 2023 में 1,52,542 यूनिट की बिक्री की है। जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 14,401 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 959.25 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं वित्त वर्ष 2023 में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री 35.66 प्रतिशत बढ़कर 88,591 यूनिट रही है, जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 65,306 यूनिट का था।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स वित्त-वर्ष 2023 वित्त-वर्ष 2022
ओला इलेक्ट्रिक (959%) 1,52,542 14,401
ओकिनावा (103%) 94,626 46,452
हीरो इलेक्ट्रिक (35%) 88,591 65,306
एम्पीयर (243%) 84,551 24,652
टीवीएस मोटर्स (741) 81,887 9,737
ऐथर एनर्जी (284%) 76,833 19,980
बजाज ऑटो (357%) 32,556 7,112
ओकाया 13,172
रिवोल्ट (69%) 12,922 7,639
पीयूआर EV (-22) 11,555 14,868
अन्य (82%) 77,513 42,394
tvs iqube electric
Pic Source: Evaran Kalyan Singh

अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड की बात करें तो एम्पीयर (84,551 यूनिट्स) और टीवीएस मोटर्स (81,887 यूनिट्स) ने भी ट्रिपल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है। वहीं ऐथर ने वित्त वर्ष 2023 में पिछले साल बेची गई 19,980 यूनिट के मुकाबले 76,833 यूनिट की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 284.55 फीसदी की वृद्धि है। वहीं वित्त वर्ष 2023 में बजाज ऑटो की रिटेल सेल 357.76 प्रतिशत बढ़कर 32,556 यूनिट रही है, जो वित्त वर्ष 2022 में महज 7,112 यूनिट की थी।

वित्त वर्ष 2023 में ओकाया की बिक्री 13,172 यूनिट की रही है। वहीं रिवोल्ट की बिक्री 69.16 प्रतिशत बढ़कर 12,922 यूनिट की रही है। पीयूआर EV द्वारा रिपोर्ट की गई रिटेल सेल वित्त वर्ष 2023 में 22.28 प्रतिशत घटकर 11,555 यूनिट की रही है। जबकि वित्त वर्ष 2022 में इसकी 14,868 यूनिट की बिक्री हुई थी। जबकि इस सेगमेंट में अन्य निर्माताओ ने वित्त वर्ष 2023 में कुल 77,513 यूनिट की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 82.84 फीसदी की वृद्धि है।

revolt rv400

मार्च 2023 की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने 21,274 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2022 में बेची गई 9,145 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 132.63 प्रतिशत अधिक है। वहीं दूसरी ओर मार्च में टीवीएस आईक्यूब की बिक्री पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 2,392 यूनिट से 601 प्रतिशत बढ़कर 16,768 यूनिट की रही है। वहीं एथर ने मार्च 2023 में अपनी बिक्री में 450 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।