अप्रैल 2022 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री – ओला, एथर, टीवीएस, बजाज, हीरो

ola-electric-scooter-1.jpg

अप्रैल 2022 में ओला इलेक्ट्रिक कुल 12,698 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी रही है

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जो अप्रैल 2022 में भी जारी रही है। पिछले महीने भारत में अपना कारोबार कर रही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने देश में कुल मिलाकर 49,166 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई केवल 5,132 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 858 फीसदी की भारी वृद्धि है। हालाँकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 49,642 यूनिट का था, इस तरह मासिक आधार पर यह 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट है।

इस बिक्री के आंकड़े की सबसे खास बात यह है कि प्रत्येक निर्माताओं ने अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दी जा रही प्रोत्साहन राशि का फायदा कंपनी को मिल रहा है। ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में भारत में केवल एक स्कूटर की पेशकश कर रही है और पिछले महीने यह 12,698 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में पहले नंबर पर है। यह पहला मौका है, जब ओला ने हीरो इलेक्ट्रिक की जगह पर नंबर 1 का स्थान हासिल किया है।

कंपनी ने दिसंबर 2021 में डिलीवरी शुरू की थी और हर महीने अपनी बिक्री में लगातार वृद्धि देख रही है। मार्च 2022 में भी कंपनी ने 9,140 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं ओकिनावा ऑटोटेक अप्रैल 2022 में 11,010 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,193 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 823 प्रतिशत की वृद्धि है। ओला और ओकिनावा के अलावा कोई अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता पिछले महीने 10,000 यूनिट की बिक्री को पार करने में सक्षम नहीं रही है, क्योंकि हीरो इलेक्ट्रिक पिछले महीने 6,576 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही है।

Hero-Optima-HX-2.jpg

इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021 
1. ओला 12,698
2. ओकिनावा (822.88%) 11,010 1,193
3. हीरो इलेक्ट्रिक (922.71%) 6,576 643
4. एम्पीयर (770.71%) 6,539 751
5. एथर (170.99%) 2,447 903
6. PUR ईवी (202.24%) 1,756 581
7. टीवीएस (369.21%) 1,417 302
8. रिवोल्ट (797.83) 1,239 138
9. जितेंद्र (2441.67%) 915 36
10. बेनलिंग (379.53%) 820 171
11. लेक्ट्रिक्स 659
12. गोग्रीन (568.29%) 548 82
13. एमईडब्ल्यू (369.15%) 441 94
14. कोमाकी (398.57%) 349 70
15. आरजीएम 165
16. एल्थोर (356.00%) 114 25
17. अन्य (266.67%) 352 96
कुल (858.03%) 49,166 5,132

इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में हीरो इलेक्ट्रिक ने 643 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 923 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं मार्च 2022 में इसकी 13,029 यूनिट की बिकी हुई थी, जो मासिक आधार पर 50 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं एम्पीयर की बिक्री पिछले महीने 771 प्रतिशत बढ़कर 6,539 यूनिट हो गई, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 751 यूनिट का था। इसी प्रकार एथर एनर्जी ने पिछले महीने 2,447 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 903 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 171 प्रतिशत की वृद्धि है।

PUR एनर्जी की बिक्री अप्रैल 2022 में 202 प्रतिशत बढ़कर 1,756 यूनिट हो गई, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी केवल 581 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं टीवीएस और Revolt ने भी 369 प्रतिशत और 798 की बिक्री वृद्धि दर्ज की है और दोनों ने क्रमशः 1,417 यूनिट और 1,239 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। बजाज ऑटो ने अप्रैल 2021 में केवल 47 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि अप्रैल 2022 में 2442 प्रतिशत बढ़कर 1,121 यूनिट हो गई है।

ather 450X

इसी प्रकार अप्रैल 2022 में जितेंद्र ने 915 यूनिट, बेनलिंग इंडिया ने 820 यूनिट और गोरेन ई-मोबिलिटी ने कुल 548 यूनिट की बिक्री की है और सभी ने अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। वहीं नई एंट्री लेक्ट्रिक्स ईवी ने 659 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। अप्रैल 2022 की बिक्री सूची में एमईडब्ल्यू 441 यूनिट, केएलबी कोमाकी 349 यूनिट, आरजीएम 165 यूनिट और एल्थोर एनर्जी 114 यूनिट की बिक्री के साथ शामिल रही, जबकि अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं ने अप्रैल 2022 में कुल बिक्री में 352 यूनिट की बिक्री की है।