फरवरी 2022 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री – ओला, आईक्यूब, एथर, बजाज चेतक

ola-electric-scooter-1.jpg

फरवरी 2022 में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 3,905 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर उभरा है

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में इन दिनों तेजी देखी जा रही है और इस सेगमेंट में खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट का विस्तार हुआ है। इस सेगमेंट में कई नए वाहन निर्माताओं ने प्रवेश किया है, जिसमें ओला, सिंपल वन और कोमाकी आदि शामिल रहे। यही वजह है कि इनकी बिक्री भी बढ़ी है और फरवरी 2022 की बिक्री में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री देखी गई है।

फरवरी 2022 में भारत में ओला, एथर, चेतक और आईक्यूब की 9,295 य़ूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 1,203 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 672.65 की भारी वृद्धि है। इसी तरह जनवरी 2022 में भी इनकी 6,724 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 38.24 फीसदी की वृद्धि रही।

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक (एस1 और एस1 प्रो) 3,905 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर उभरा है, वहीं जनवरी 2022 में कंपनी ने 1,102 यूनिट की डिलीवरी की थी, जो मासिक आधार पर 254.36 फीसदी की वृद्धि है। इससे स्पष्ट है कि अब ओला इलेक्ट्रिक ने चीजों को व्यवस्थित कर लिया है और डिलीवरी देने में तेजी लाई है, जिसके आने वाले महीनों में और भी बढ़ने की उम्मीद है।tvs-iqube-electric-7.jpgवहीं फरवरी 2022 में टीवीएस आईक्यूब 2,238 यूनिट की बिक्री के साथ देश में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर उभरा है, जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 203 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 1,002.46 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं जनवरी 2022 में इसकी 1,529 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 46.37 फीसदी की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर (450एक्स और 450 प्लस) की संयुक्त बिक्री 2,042 यूनिट रही, जो पिछले साल फरवरी में बेची गई 850 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 140.24 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि जनवरी 2022 में एथर की 2,825 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 27.72 फीसदी की गिरावट है।ather 450Xइसी तरह बजाज ऑटो ने फरवरी 2022 में चेतक इलेक्ट्रिक की कुल 1,110 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 150 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 640.00 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके मुकाबले चेतक की जनवरी 2022 में कुल 1,268 यूनिट बेची गई थी, जो मासिक आधार पर 12.46 प्रतिशत की गिरावट है।

बता दें कि भारत में होंडा, सुजुकी और हीरो जैसे निर्माता भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रहे हैं। इसलिए भविष्य में इस सेगमेंट में और भी तेजी आने की उम्मीद है। हाल ही में हीरो ने अपने विवा ब्रांड के नेमप्लेट का खुलासा किया है, जबकि होंडा भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (संभवतः एक्टिवा इलेक्ट्रिक) के लिए बैटरी स्वैपिंग तकनीक स्थापित करने पर कार्य शुरू कर दिया है।