भारत में अगले साल लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलें

yamaha neos electric scooter

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढती लोकप्रियता को देखते हुए केटीएम, बजाज और यामाहा जैसे कई ब्रांड अपने नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जिनकी जानकारी इस लेख में दी गई है

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स अब लोकप्रियता प्राप्त कर रहे हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई ब्रांड जल्द ही इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में नए दोपहिया वाहन पेश करेंगे। लिहाजा यहाँ आपको उन आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिन्हें 2023 में भारत में लॉन्च किया जाएगा।

1. अल्ट्रावॉयलेट F77

अल्ट्रावॉयलेट F77 को हाल ही में देश में 3.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह भारत में सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। अपने बेस वर्जन में यह बाइक 35 बीएचपी की पावर विकसित करती और 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस बाइक की डिलीवरी 2023 में शुरू होगी।

ultraviolette f77 elctric-2

2. ओला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

ओला इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लॉन्च की पुष्टि हाल ही में भाविश अग्रवाल ने ट्विटर के जरिए की है। इसको एक पावरफुल पावरट्रेन और किफायती कीमत के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे इस सेगमेंट के अधिकांश खरीदारों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बना देगा। हालाँकि अभी इसके बारे में ज्यादा विवरण ज्ञात नहीं हैं।

3. सिंपल वन

सिंपल वन को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों में से एक के रूप में देखा जाता है, लेकिन ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर देश में स्कूटर लॉन्च नहीं किया है। ब्रांड के द्वारा अभी अधिक जानकारी साझा किया जाना बाकी है। यह स्कूटर ओला एस1 के मुकाबले होगा।

simple one electric scooter-7

4. होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर

होंडा 2023 में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी शुरुआत कर सकती है। इस नए स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी तकनीक के इस्तेमाल किए जाने की संभावना है और इसकी कीमत काफी आक्रामक होगी।

5. Husqvarna इलेक्ट्रिक स्कूटर/केटीएम ड्यूक इलेक्ट्रिक

एक नए Husqvarna इलेक्ट्रिक स्कूटर और केटीएम ड्यूक इलेक्ट्रिक की लॉन्च की हाल ही में ब्रांडों द्वारा पुष्टि की गई है और अटकलों की मानें तो दोनों नए दोपहिया वाहनों को 5.5 kWh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इसे देश में साल 2023 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है।

Husqvarna Electric Scooter Rendering2

6. हीरो इलेक्ट्रिक एई-47

हीरो इलेक्ट्रिक एई-47 को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और इस तरह नए हीरो इलेक्ट्रिक एई-47 को वर्तमान में देश में सबसे आशाजनक आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में से एक के रूप में देखा जा रहा है। हालाँकि अभी इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख और विवरण ज्ञात नहीं हैं।

7. सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट इलेक्ट्रिक

सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई मौकों पर देश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसके जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना है। इस स्कूटर में ज्यादा क्षमता वाली एक बैटरी और चेन ड्राइव सेटअप मिलने की संभावना है। हालाँकि ब्रांड द्वारा अभी इसका आधिकारिक विवरण साझा किया जाना बाकी है।

suzuki burgman electric

8. यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर

यामाहा के द्वारा भी जल्द ही देश में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें इसका डेब्यू 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च से पहले किया जा सकता है। खबरों की मानें तो जल्द ही इस आगामी स्कूटर के बारे में कई आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।