जनवरी 2024 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री – टाटा, महिंद्रा, एमजी, हुंडई, किआ

टाटा मोटर्स वर्तमान में जनवरी 2024 में कुल 5,591 यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अग्रणी है, जिससे लगभग 70 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल हो गई है

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि लगातार नए निर्माता इस सेगमेंट में हाथ आजमा रहे हैं। विभिन्न निर्माताओं के विविध उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ चार्जिंग इंफ्रा में सुधार ने इस उद्देश्य में और मदद की है। आइए जनवरी 2024 में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर एक नजर डालते हैं।

जनवरी 2024 के महीने में भारतीय बाजार में कुल 8,164 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जो दिसंबर 2023 में बेची गईं 3,447 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 136.84 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह ईवी सेगमेंट में सालाना आधार पर 13.07 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 7,220 यूनिट का था।

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2024 में 5,591 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर सूची में पहला स्थान हासिल किया है, जो कुल ईवी बिक्री का 68.48 प्रतिशत था। ये कंपनी के व्यापक ईवी पोर्टफोलियो और सेगमेंट में शुरुआती लाभ के कारण संभव हुआ है। टाटा मोटर्स की नेक्सन और पंच ईवी ने इसमें काफी योगदान दिया है।

mg comet ev-16

इलेक्ट्रिक कार निर्माताजनवरी 2024 की बिक्री
टाटा मोटर्स5,591
एमजी मोटर इंडिया1,162
महिंद्रा741
हुंडई162
बीवाईडी150
किआ35
सिट्रोएन28
बीएमडब्ल्यू146
मर्सिडीज-बेंज57
वोल्वो50
ऑडी14
पोर्शे8

टाटा मोटर्स के बाद एमजी मोटर इंडिया दूसरे स्थान पर रही है, जिसने पिछले महीने 1,162 यूनिट की बिक्री की है। जो दिसंबर 2023 की तुलना में मासिक आधार पर 167.13 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी400 ईवी के साथ 741 यूनिट की बिक्री करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद हुंडई और बीवाईडी ने पिछले महीने क्रमशः 162 और 150 कारें बेचीं हैं।

किआ इंडिया एकमात्र निर्माता है, जिसने EV6 की केवल 35 यूनिट बेचकर 27 प्रतिशत की मासिक गिरावट दर्ज की है। सिट्रोएन की ईवी बिक्री 28 यूनिट रही, जो भारत में मास-मार्केट सेगमेंट के लिए सबसे कम है। लग्जरी कार निर्माताओं में, बीएमडब्ल्यू ने जनवरी 2024 में 146 यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में बढ़त हासिल की है। इसके बाद मर्सिडीज-बेंज और वोल्वो हैं, जिन्होंने क्रमशः 57 और 50 यूनिट की बिक्री की है।

audi Q8 e-tron-17

ऑडी इंडिया ने 5 कारों की व्यापक लाइन-अप के साथ केवल 14 ईवी बेचीं हैं। इसी तरह पोर्शे ने टायकन ईवी की 8 यूनिट बेचीं हैं, जिसमें साल-दर-साल लगभग 70 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।