Ducati Desmo450 MX मोटोक्रॉस बाइक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 17.23 लाख रुपये

Ducati Desmo450 MX में डेस्मोड्रोमिक इंजन तकनीक और एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 17,23,600 रुपये है

Ducati India ने भारत में अपनी पहली मोटोक्रॉस बाइक Desmo450 MX को लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी ने देश के तेजी से बढ़ते ऑफ-रोड बाइक सेगमेंट में एंट्री कर ली है। इस बाइक को MXGP वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्रतिस्पर्धी ट्रैकों पर विकसित और टेस्ट किया गया है। यह प्रोडक्शन मोटरसाइकिल डुकाटी की रेसिंग डीएनए से प्रेरित है और इसे पेशेवर राइडर्स के साथ-साथ ऑफ-रोड बाइकिंग पसंद करने वाले शौकिया राइडर्स के लिए भी तैयार किया गया है।

भारत में Ducati Desmo450 MX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17,23,600 रुपये रखी गई है। यह मोटरसाइकिल देश में केवल चार चुनिंदा डीलरशिप Ducati New Delhi, Ducati VFM Bengaluru, Ducati Chennai और Ducati Pune पर उपलब्ध होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मार्च 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

नई Desmo450 MX को पावरफुल, हल्की और आसान राइडिंग अनुभव देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। इसमें 449.6 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसमें डुकाटी की खास Desmodromic वाल्व तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह तकनीक मोटोकॉस सेगमेंट में काफी खास मानी जाती है और इससे बाइक को बेहतर पावर डिलीवरी मिलती है। इसका इंजन कम और मध्यम आरपीएम पर मजबूत टॉर्क देता है, जबकि ऊंचे आरपीएम पर भी अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रखता है।

Ducati Desmo450 MX (1)

बाइक में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे राइडर को ज्यादा नियंत्रण और आत्मविश्वास मिलता है। इसमें एक उन्नत ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो रियर व्हील के स्लिप को सटीक तरीके से मापता है और जरूरत पड़ने पर ही सक्रिय होता है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता और राइडर को बेहतर नियंत्रण मिलता है।

इस मौके पर Ducati India के मैनेजिंग डायरेक्टर, Bipul Chandra, ने कहा कि “Desmo450 MX का भारत में लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, भारत में ऑफ-रोड और मोटोकॉस बाइकिंग के प्रति लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है और कंपनी इस सेगमेंट में अपनी रेसिंग विरासत और उन्नत तकनीक के साथ प्रवेश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बाइक भारत में डुकाटी के चाहने वालों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगी।”

Ducati Desmo450 MX (3)

नई Desmo450 MX डुकाटी की ऑफ-रोड मोटरसाइकिलों की नई सीरीज की पहली बाइक है। इसमें हल्का एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है, जिसे कम वेल्ड के साथ डिजाइन किया गया है ताकि इसकी मजबूती, स्थिरता और फुर्ती बेहतर बनी रहे। राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Ducati Performance एक्सेसरी कैटलॉग भी पेश किया है।

इसमें Machined व्हील हब, ट्रिपल क्लैंप, Akrapovič टाइटेनियम एग्जॉस्ट सिस्टम और Brembo Racing ब्रेक कैलिपर्स जैसे हाई-परफॉर्मेंस पार्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा राइडर्स के लिए Drudi Performance और Alpinestars के सहयोग से तैयार की गई विशेष टेक्निकल राइडिंग किट भी उपलब्ध होगी, जिससे राइडर्स को एक प्रीमियम और प्रोफेशनल राइडिंग अनुभव मिलेगा।