मार्च 2021 में Volkswagen और Skoda डिस्काउंट – Polo, Vento, Rapid, Karoq

यहाँ मार्च 2021 में स्कोडा और फॉक्सवैगन कारों की खरीद पर उपलब्ध छूट और ऑफ़र के बारे में पढ़ा जा सकता है

मार्च 2021 में ज्यादा खरीददारों को अपनी आकर्षित करने के लिए स्कोडा (Skoda) और उसका सहयोगी ब्रांड फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपने कारों की खरीद पर कुछ शानदार सौदे और छूट दे रहे हैं। इस छूट के तहत खरीददार नकद छूट, विनिमय बोनस और कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं, जो कि 31 मार्च 2021 तक मान्य होगा।

स्कोडा कारों की खरीद पर छूट की बात करें तो स्कोडा कारोक (Skoda Karoq) की खरीद पर 30,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 35,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी स्कोडा कारोक की खरीद पर 35,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

हालांकि स्कोडा रैपिड स्टाइल और स्कोडा रैपिड राइडर प्लस की खरीद पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा रही है, लेकिन फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) की खरीद पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

Volkswagen Polo

Skoda & Volkswagen Discounts – March 2021
ModelExchange BonusCorporate Discount + Loyalty Bonus
Skoda Rapid––
Skoda KaroqRs. 35,000Rs. 30,000 + Rs. 35,000
Skoda Octavia––
Skoda Superb––
Volkswagen PoloRs. 20,000Rs. 15,000 + 10,000
Volkswagen Vento (Turbo Edition)Rs. 25,0000 + Rs. 15,000
Volkswagen Vento TSI HighlineRs. 25,000Available at a special ex-showroom price of Rs. 9.99 lakh (MT)/Rs. 11.49 lakh (AT)
Volkswagen Vento TSI Highline PlusRs. 25,000Available at a special ex-showroom price of Rs. 10.99 lakh (MT)/Rs. 12.99 lakh (AT)
Volkswagen T-RocNo Offers, bookings re-opened
Volkswagen Tiguan Allspace––

इसी प्रकार वेंटो टर्बो (Volkswagen Vento Turbo) एडिशन पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा फॉक्सवैगन वेंटो के चुनिंदा ट्रिम्स पर विशेष रियायती मूल्य प्रदान कर रहा है। जिसमे हाईलाइन एमटी वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रूपए, हाईलाइन एटी वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रूपए, हाईलाइन प्लस MT ट्रिम की कीमत 10.99 लाख रूपए और एटी वैरिएंट के लिए 12.99 लाख रूपए रखी गई है। इसके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

हाल ही में कंपनी ने भारत में 2021 फॉक्सवैगन टी-रॉक (Volkswagen TRoc) को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 21.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इस तरह नया मॉडल अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में 1.36 लाख रुपये ज्यादा महंगा है। भारत में इस एसयूवी के लिए पहले ही बुकिंग शुरू दी गई थी और यह खरीदादारों के लिए लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इस एसयूवी की खरीद पर किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दे रही है।

Volkswagen ID.4

इसके अलावा स्कोडा 18 मार्च को एक नई एसयूवी का अनावरण करने के लिए तैयार है, जिसका नाम ‘कुशाक’ है, जिसके लॉन्च की उम्मीद 2021 के मध्य के आसपास होगी। यह आगामी एसयूवी VW समूह की भारत 2.0 परियोजना के तहत निर्मित होने वाला पहला वाहन होगा। फॉक्सवैगन एक नई एसयूवी ताइगुन को भी भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी, जो MQB A0 IN  प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।