मार्च 2022 में मारुति सुजुकी नेक्सा रेंज पर उपलब्ध कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है
मारुति सुजुकी ने मार्च 2022 में अपनी कारों की खरीद पर कुछ शानदार ऑफर की घोषणा की है। कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा यह ऑफर होली के सीजन में किसी कार खरीदारी को काफी दिलचस्प बना रहा है। इस ऑफर के तहत मारूति सुजुकी के नेक्सा रेंज की कारों की खरीद पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।
मार्च 2022 में नेक्सा रेंज की सबसे सस्ती पेशकश मारुति इग्निस के मैनुअल वेरिएंट की खरीद पर कुल 32,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 20,000 रुपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस उपलब्ध है। हालाँकि इग्निस के AMT वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है।
वहीं मारुति सुजुकी सियाज के मैनुअल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रुपये की नकद छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही सभी वेरिएंट पर समान रूप से 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि सियाज के ऑटोमेटिक वेरिएंट पर इस महीने नकद छूट की पेशकश नहीं की जा रही है।
वहीं कंपनी ने हाल ही में 2022 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया हैं और इसकी कीमत 6.35 लाख रूपए से लेकर 9.49 लाख रूपए तक जाती है। इसे स्मार्टप्ले प्रो+ तकनीक, एचयूडी के साथ 9-इंच की टचस्क्रीन और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं। 2022 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट पर किसी भी प्रकार की छूट की पेशकश नहीं की जा रही है, लेकिन अगर इस प्रीमियम हैचबैक के आउटगोइंग मॉडल का बचा हुआ स्टॉक डीलर के पास उपलब्ध है, तो खरीददारों के लिए निश्चित तौर पर डीलर लेवल पर ज्यादा छूट मिल सकती है।