मार्च 2026 में मारुति सुजुकी Arena रेंज की कारों पर 50,000 रुपये तक की छूट

भारतीय बाजार में इस महीनें मारुति सुजुकी स्विफ्ट, ब्रेज़ा और Wagon R भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं

मारुति सुजुकी ने मार्च 2026 में भारत में अपनी Arena रेंज की कारों पर कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। इस महीने मारुति सुजुकी स्विफ्ट, ब्रेज़ा और Wagon R जैसी लोकप्रिय कारों पर अच्छी खासी छूट मिल रही है। जहाँ Swift पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, वहीं नई Dzire पर सबसे कम करीब 2,500 रुपये का फायदा मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई Victoris SUV पर भी वेरिएंट, फ्यूल टाइप और कलर के आधार पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं।

सबसे पहले मारुति सुजुकी Alto K10 की बात करें तो इस पर 42,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। वहीं दूसरी हैचबैक मारुति सुजुकी S-Presso पर भी 37,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। ये ऑफर Alto K10 और S-Presso के पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर लागू हैं।

लोकप्रिय हैचबैक मारुति सुजुकी Wagon R पर भी मार्च 2026 में 42,500 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,100 रुपये का ग्रामीण बिक्री ऑफर शामिल है। इसी तरह मारुति सुजुकी Celerio पर भी कुल 42,500 रुपये तक की छूट मिल रही है और यह ऑफर इसके पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर लागू है।

maruti swift-7

Maruti Suzuki ModelCash DiscountOther OffersTotal Benefits
Maruti AltoRs 10,000Rs 32,500Rs 42,500
Maruti S-PressoRs 10,000Rs 27,500Rs 37,500
Maruti Wagon RRs 10,000Rs 32,500Rs 42,500
Maruti CelerioRs 10,000Rs 32,500Rs 42,500
Maruti Swift Petrol/CNG ManualRs 10,000Rs 35,000Rs 45,000
Maruti Swift Petrol Automatic Rs 15,000Rs 35,000Rs 50,000
Maruti DzireNARs 2,500Rs 2,500
Maruti BrezzaRs 10,000Rs 35,000Rs 45,000
Maruti ErtigaNARs 5,000Rs 5,000
Maruti Victoris Petrol/CNGNARs 30,000Rs 30,000
Maruti Victoris Strong HybridNARs 40,000Rs 40,000
Maruti Eeco Petrol/CNGRs 10,000Rs 32,500Rs 42,500
Maruti Eeco Cargo Petrol/CNGRs 10,000Rs 30,000Rs 40,000

वहीं मारुति सुजुकी Swift की बात करें तो इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। Swift के CNG वेरिएंट्स पर भी लगभग 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है।

कंपनी की एंट्री-लेवल एसयूवी ब्रेज़ा ने हाल ही में भारतीय बाजार में 10 साल पूरे किए हैं। इस महीने यह एसयूवी 45,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। यह ऑफर इसके पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर लागू है। वहीं नई मारुति सुजुकी Dzire पर सबसे कम 2,500 रुपये का लाभ मिल रहा है, जो पेट्रोल और CNG मॉडल्स पर इंस्टीट्यूशनल सेल्स ऑफर के रूप में दिया जा रहा है।

Maruti Brezza SUV

मारुति सुजुकी विक्टोरिस के पेट्रोल वेरिएंट पर 30,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी Ertiga एमपीवी पर 5,000 रुपये तक का इंस्टीट्यूशनल ऑफर दिया जा रहा है, जो पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल्स पर लागू है। आखिर में मारुति सुजुकी Eeco के पेट्रोल और CNG वेरिएंट (एम्बुलेंस और कार्गो को छोड़कर) पर 42,500 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि कार्गो वेरिएंट (पेट्रोल और CNG दोनों) पर 40,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।