मई 2026 में टाटा मोटर्स की लगभग सभी इलेक्ट्रिक कारों पर आकर्षक बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, हालांकि ये डिस्काउंट मुख्य रूप से पुराने स्टॉक पर उपलब्ध है
टाटा मोटर्स भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी है और इसके पास सबसे बड़ा EV पोर्टफोलियो भी मौजूद है। इस महीने कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी टाटा पंच ईवी पर 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है ताकि पुराने स्टॉक को क्लियर किया जा सके।
यह ऑफर जनवरी में लॉन्च हुए फेसलिफ्ट मॉडल पर नहीं है, बल्कि पुराने मॉडल पर लागू है। डीलरशिप पर अभी भी 2024 और 2025 में बने कई यूनिट्स स्टॉक में मौजूद हैं। पुराने Punch.ev पर 1.1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55,000 रुपये का scrappage बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
ये ऑफर्स लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स के 2024 और 2025 मॉडल्स पर लागू हैं। वहीं medium रेंज वेरिएंट्स पर स्मार्ट ट्रिम में 1.6 लाख रुपये तक और बाकी ट्रिम्स में 1.9 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। पुराने टाटा Punch.ev की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक थी।
वहीं टाटा Tiago.ev पर भी 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। लॉन्ग रेंज वेरिएंट के XZ+ trim पर 1.3 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपये का scrappage बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं XT ट्रिम खरीदने वाले ग्राहक 70,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। यह ऑफर MY2024, MY2025 और MY2026 यूनिट्स पर लागू है।

Model | Maximum Savings | Price Range (Ex-showroom) |
Old Tata Punch.ev | Rs. 2.15 lakh | Rs. 9.99-14.44 lakh |
Tata Tiago.ev | Rs. 2.15 lakh | Rs. 7.99-11.14 lakh |
Tata Curvv.ev | Rs. 1.75 lakh | Rs. 16.99-22.44 lakh |
Tata Nexon.ev | Rs. 1.25 lakh | Rs. 12.49-17.49 lakh |
Tata Harrier.ev | Rs. 85,000 | Rs. 21.49-30.23 lakh |
टाटा Curvv.ev पर इस महीने 1.75 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं। 2024 और 2025 मॉडल्स पर 70,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55,000 रुपये का scrappage बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।MY2026 यूनिट्स पर भी लगभग ऐसे ही फायदे मिल रहे हैं, हालांकि scrappage bonus थोड़ा कम यानी 35,000 रुपये का है। Curvv.ev की कीमत 16.99 लाख रुपये से लेकर 22.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल टाटा Nexon.ev पर इस महीने 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। 2024 और 2025 मॉडल्स पर कंपनी 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 55,000 रुपये का scrappage बोनस और 35,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दे रही है। Nexon.ev की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कंपनी की फ्लैगशिप ईवी Tata Harrier.ev पर इस महीने 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होकर 30.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Harrier.ev पर 35,000 रुपये का scrappage बोनस और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।