फरवरी 2022 में टोयोटा कारों पर उपलब्ध छूट – ग्लैंजा, अर्बन क्रूजर, इनोवा, फॉर्च्यूनर

Toyota-Urban-Cruiser-8.jpg

फरवरी 2022 के महीने में टोयोटा अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 38,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

साल 2021 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहा और निश्चित तौर पर कंपनियों को सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी से दो चार होना पड़ा है। हालाँकि 2022 में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग बेहतर रिकवरी की उम्मीद कर रहा है और इसके साथ ही अपनी बिक्री को बढ़ाने की कवायद कर रही है।

इस महीने कुछ निर्माता अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की पेशकश कर रही हैं, जिसमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी शामिल है। इस महीने टोयोटा अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 38,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें उपभोक्ता लाभ और एक्सचेंज बोनस शामिल है।

फरवरी 2022 में प्रीमियम हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा की खरीद पर कुल मिलाकर 30,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 20,000 रूपए का उपभोक्ता लाभ और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं 2021 मॉडल पर 38,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 28,000 रूपए का उपभोक्ता लाभ और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। मारुति जल्द ही बलेनो का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करेगी, जो जल्द ही अपडेटेड ग्लैंजा के रूप में बिक्री के लिए जाएगी।
toyota urban cruiser and glanzaवहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर की खरीद पर केवल 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। वहीं एक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी विकसित की गई है, जिसे अगली पीढ़ी की विटारा ब्रेज़ा/अर्बन क्रूजर के रूप में पेश किया जाएगा। हालाँकि फरवरी 2022 में भारतीय बाजार में टोयोटा के अन्य सभी मॉडलों की खरीद पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है, जिसमें इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, फॉर्च्यूनर लीजेंडर, वेलफायर और कैमरी शामिल है।

टोयोटा और मारुति सुजुकी की साझेदारी के तहत निकट भविष्य में भारत में कुछ नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने के लिए दोनों ब्रांड संयुक्त रूप से एक मिड-साइज एसयूवी विकसित कर रहे हैं। वहीं कंपनी मारूति सुजुकी सियाज के रिबैज वर्जन को टोयोटा बेल्टा के रूप में पेश करेगी, जबकि मारूति सुजुकी एर्टिगा का रिबैज वर्जन टोयोटा रूमियन भी पाइपलाइन में है
Modified-Toyota-Fortuner-Legender-Frontइसके अलावा टोयोटा भारतीय बाजार में अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय मॉडल लाने की भी योजना बना रही है। टोयोटा हिल्क्स पिकअप ट्रक मार्च में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और निकट भविष्य में नए लैंड क्रूजर के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।