फरवरी 2021 में टोयोटा की कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट – Glanza, Yaris, Urban Cruiser

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर फरवरी 2021 में अपने वाहनों की खरीद पर कुछ बेहद आकर्षक सौदे और छूट की पेशकश कर रही है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने जनवरी 2021 में अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 92 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की है। इस जापानी ऑटो प्रमुख ने भारत में पिछले महीने कुल मिलाकर 11,126 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि 2020 में इसी अवधि के दौरान 5,804 यूनिट थी।

जापानी कार निर्माता टोयोटा (Toyota) ने अपनी बिक्री बढ़ाने और जनवरी 2021 के गति को बरकरार रखने के लिए इस महीने भारतीय बाजार में अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की घोषणा की है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस से लेकर कॉर्पोरेट छूट तक शामिल है। आइए जानते हैं कि टोयोटा की किस कार की खरीद पर कितनी छूट मिल रही हैः

टोयोटा अपनी सबसे सस्ती पेशकश टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) की खरीद पर 7,500 रूपए तक की नकद छूट दे रही है, जबकि 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। इसी तरह टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) के 2021 मॉडल की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 15,500 रूपए का क़ॉर्पोरेट डिस्कांउट मिल रहा है।

toyota yaris 1

Toyota Discounts – February 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Toyota GlanzaRs. 7,500Rs. 10,000 + Rs. 4,000
Toyota Yaris (MY2021)Rs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 15,500
Toyota Yaris (MY2020)Rs. 25,000Rs. 15,000 + Rs. 25,000
Toyota Urban Cruiser (MY2021)Rs. 20,000 + 0
Toyota Urban Cruiser (MY2020)Rs. 15,000Rs. 20,000 + 0
Toyota Innova Crysta
Toyota Camry
Toyota Fortuner
Toyota Vellfire

इसी तरह टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) के 2020 मॉडल की खरीद 25,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। खरीददार टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) के 2021 मॉडल की खरीद पर केवल 20,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं और इस पर कोई नकद छूट नहीं है।

जबकि टोयोटा अर्बन क्रूजर के 2020 म़ॉडल की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि कंपनी फरवरी 2021 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) टोयोटा कैमरी (Toyota Camry), टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) की खरीद पर कोई छूट नहीं दे रही है।

toyota urban cruiser

भारत में टोयोटा की कुल 7 कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जिनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर (29.98 लाख रूपए), टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (16.26 लाख रूपए), टोयोटा ग्लैंजा (7.08 लाख रूपए) अपने-अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय वाहन हैं। ग्लैंजा, टोयोटा की सबसे सस्ती कार है जिसकी कीमत 7.08 लाख से शुरू होती है, जबकि 87.00 लाख की वेलफायर टोयोटा की सबसे महँगी कार है।