सितंबर 2022 में टाटा कारों पर उपलब्ध छूट – टिगोर, टियागो, नेक्सन, हैरियर, सफारी

tata safari_-2

सितंबर 2022 में टाटा कारों की खरीद पर मॉडल के आधार पर 60,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2022 के महीने में अपनी कारों की खरीद पर नवरात्रि छूट की घोषणा कर दी है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस महीने टाटा मोटर्स के एंट्री लेवल की कार टियागो हैचबैक की खरीद पर कुल मिलाकर 23,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है।

इसके तहत टियागो के सभी पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 2,500 से लेकर 3,000 रूपए तक की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। वहीं इसके सीएनजी वर्जन पर भी 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

वहीं टियागो की तरह टिगोर की खरीद पर भी 20,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है, जिसके तहत सभी पेट्रोल वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। वहीं 2,500 से लेकर 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं इसके सीएनजी वर्जन पर भी 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

tiago nrg xt

वहीं कंपनी नेक्सन के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं दे रही है, लेकिन 3,000 रूपए की कार्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी पर भी किसी प्रकार की छूट की पेशकश नहीं की जा रही है। वहीं सितंबर 2022 में टाटा हैरियर के खरीददार 50,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

वहीं कंपनी टाटा सफारी की खरीद पर 60,000 रूपए की छूट दे रही है, जिसमें 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालाँकि इस महीने टाटा अल्ट्रोज और पंच की खरीद पर कोई छूट नहीं दी जा रही है और यह डिस्काउंट केवल 30 सितंबर 2022 तक ही कंपनी की अपनी शर्तों पर मान्य है।

tata harrier-2

टाटा मोटर्स भारत में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है और हाल के दिनों में ब्रांड की यात्री कारों को खरीदारों के बीच एक मजबूत मांग का आनंद मिल रहा है। घरेलू निर्माता अपने ग्राहक आधार का विस्तार करने के लिए निकट भविष्य में घरेलू बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें सीएनजी मॉडल, इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।