मार्च 2022 में टाटा कारों पर उपलब्ध छूट – टियागो, टिगोर, नेक्सन, हैरियर, सफारी

TATA SUV PORTFOLIO

मार्च 2022 में टाटा मोटर्स अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 65,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

वर्तमान में टाटा मोटर्स भारत में कारोबार कर रही कुछ उन चुनिंदा कार निर्माताओं में से एक है, जो सफलता रथ पर सवार है और सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति की कमी के बीच भी बिक्री के शानदार आंकड़े दर्ज कर रही है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 39,980 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 27,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 46.9 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

टाटा मोटर्स इस महीने भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 65,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है। मार्च में 2021 टाटा टियागो और 2021 टाटा टिगोर की खरीद पर समान रूप से 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

वहीं मार्च में 2022 टाटा टियागो (एक्सई, एक्सएम और एक्सटी) की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट (केवल एक्सएम), 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं 2022 टाटा टिगोर की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट (केवल एक्सजेड), 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस (केवल एक्सई, एक्सएम) और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।tata Tiago NRG-3हालाँकि टाटा टियागो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। वहीं 2021 टाटा हैरियर की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं 2022 हैरियर की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इस महीने 2021 टाटा नेक्सन डीजल वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2021 टाटा सफारी की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट (2022 सफारी पर नहीं), 40,000 रूपए (2022 सफारी पर भी लागू) का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।tata nexon_टाटा मोटर्स हेल्थ, मेडिकल क्षेत्र के कर्मचारियो को 3,000 से 5,000 रूपए की अतिरिक्त छूट की पेशकश कर रही है, जबकि ग्रामीण खरीददारों के लिए भी भी 2,500 से 5,000 रूपए की छूट उपलब्ध है। टाटा मोटर्स आने वाले समय में कई नई कारों को पेश करने की योजना बना रही है, जिनमें अलट्रोज़ इलेक्ट्रिक, अपडेटेड टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक आदि शामिल हैं।