मार्च 2021 में टाटा की कारों पर उपलब्ध छूट – Tiago, Tigor, Nexon, Harrier, Safari

टाटा मोटर्स ने मार्च 2021 के दौरान उपलब्ध अपने कुछ वाहनों पर कुछ आकर्षक छूट और ऑफर्स की घोषणा की है

भारत की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही भारत में नई जेनरेशन की टाटा सफारी (Tata Safari) को लॉन्च किया है, जबकि कंपनी ने फरवरी 2021 की बिक्री में तीन अंको में सालाना वृद्धि दर्ज की है। कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है।

कंपनी की ओर से पेश की जा रही छूट के तहत नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। टाटा मोटर्स अपनी सबसे किफायती हैचबैक टाटा टियागो (Tata Tiago) की खरीद पर 15,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा इस कार की खरीद पर 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

इसी तरह टियागो के सिबलिंग सेडान टाटा टिगोर (Tata Tigor) की खऱीद पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। हालांकि कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की खरीद पर किसी भी प्रकार की नकद छूट नहीं दे रही है।

tata nexon

Tata Motors Discounts – March 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Tata TiagoRs. 15,000Rs. 10,000 + Rs. 3,000
Tata TigorRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 3,000
Tata Altroz––
Tata Nexon (petrol)–0 + Rs. 3,000
Tata Nexon (diesel)–Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Tata Nexon EV–Rs. 10,000 (XZ+)/Rs. 15,000 (XZ+ Lux) + 0
Tata Harrier (XZ, XZA+ trims & CAMO, Dark Edition)–Rs. 40,000 + Rs. 5,000
Tata Harrier (Other trims)Rs. 25,000Rs. 40,000 + Rs. 5,000
Tata Safari––

हालांकि नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और डीजल वेरेंट की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। खरीददार टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) के XZ+ ट्रिम की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और XZ+ Lux ट्रिम की खरीद 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

मार्च 2021 में टाटा हैरियर (Tata Harrier) के XZ, XZA+ ट्रिम, CAMO और Dark Edition वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। हालांकि हैरियर के अन्य ट्रिम की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट, 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Harrier Petrol Variant

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपनी आल न्यू टाटा सफारी को लॉन्च किया है, जो कि मूलरूप से हैरियर का तीन पंक्ति वाला एडिशन है, लेकिन इसकी खरीद पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। टाटा मोटर्स ने फरवरी 2021 में इस कार की 1,700 से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री की है, जो कि काफी शानदार शुरूआत है।