जनवरी 2022 में टाटा कारों पर उपलब्ध छूट – टियागो, टिगोर, नेक्सन, हैरियर

tata-safari-suv

जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 60,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 35,299 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 23,595 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 49.92 फीसदी की वृद्धि है। टाटा अपनी इस बिक्री के साथ दिसंबर 2021 में हुंडई को पीछे करके देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है।

लिहाजा टाटा मोटर्स जनवरी 2022 में भी अपनी इस गति को बनाए रखने के लिए अपनी कारों की खरीद पर कई आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है। जनवरी 2022 में MY2021 टाटा टियागो की खरीद पर छूट की बात करें तो इस पर 10,000 रुपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

इसके मुकाबले MY2021 टाटा टियागो की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसी तरह में MY2021 टाटा टिगोर की खरीद पर भी 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।tata Tiago NRG-2इसके अलावा MY2021 टिगोर की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। हालाँकि टिगोर ईवी की खरीद पर कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह केंद्र सरकार की फेम-2 सब्सिडी और विभिन्न राज्यों द्वारा ईवी पॉलिसी के तहत मिल रही सब्सिडी की पात्र है।

जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन की खरीद पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन इसके डीजल वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। टिगोर ईवी की तरह नेक्सन ईवी पर भी कोई डिस्काउंट नहीं है, लेकिन इसके शुरूआती वेरिएंट केन्द्र सरकार की फेम-2 सब्सिडी और विभिन्न राज्यों द्वारा ईवी पॉलिसी के तहत मिल रही सब्सिडी के लिए पात्र हैं।Tata Harrierजनवरी 2022 में MY2021 टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 20,000 रुपए की नकद छूट और 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है और इसी तरह MY2021 टाटा सफारी के सभी वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का उपलब्ध है।

इसके अलावा चुनिंदा खरीददार टाटा कारों पर कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं और टाटा कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध है। दूसरी ओर टाटा पंच और अल्ट्रोज़ पर कोई आधिकारिक छूट उपलब्ध नहीं हैं। ये सभी ऑफर केवल 31 जनवरी 2022 तक ही मान्य हैं। इसलिए खरीददारों को ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जानें की सलाह दी जाती है।