अक्टूबर 2021 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, ट्राइबर, काइगर, डस्टर

Renault-Kiger-9.jpg

अक्टूबर 2021 में रेनो अपनी कारों की खरीद पर 2,10,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है

रेनो इंडिया ने सितंबर 2021 में कुल मिलाकर 7,326 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सिंतबर 2020 में बेची गई 8,085 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है। वहीं कंपनी अक्टूबर 2021 में अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 2,10,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है।

रेनो अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड 0.8 लीटर वेरिएंट की खरीद पर अक्टूबर 2021 में 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 65,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। इसी तरह 1.0 लीटर क्विड मॉडल की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 65,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस और 10,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

अक्टूबर 2021 में रेनो की प्रमुख एमपीवी ट्राइबर की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश की जा रही है। रेनो ट्राइबर के सभी 2021 मॉडल (आरएक्सटी व आरएक्सजेड) की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट और आरएक्सएल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा सभी वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 75,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। इसके अलावा ट्राइबर की खरीद पर 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।renault-triber-salesदूसरी ओर इसके साथ ही प्री-2021 ट्राइबर मॉडल की खरीद पर कुल मिलाकर 25,000 रूपए तक की नकद छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 75,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। इसके अलावा ट्राइबर की खरीद पर 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

इसी तरह डस्टर के सभी वेरिएंट की खरीद पर अधिकतम 2,10,000 रूपए तक की छूट है, जिसमें 50,000 रूपए की नकद छूट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 1,10,000 रूपए का अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी की खरीद पर 30,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।renault dusterहाल ही में लॉन्च हुई गई रेनो काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी की खरीद पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन खरीददारों के लिए 95,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस और 30,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि रेनो ग्रामीण खरीददारों के लिए भी अपनी कार की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें क्विड, ट्राइबर और काइगर की खरीद पर 5,000 रूपए की अतिरिक्त छूट शामिल है। जबकि डस्टर की खरीद पर 15,000 रूपए की अतिरिक्त छूट उपलब्ध है।

हालांकि रूरल ऑफर उन खरीददारों के लिए लागू नहीं होगा, जो कॉर्पोरेट छूट का लाभ ले रहे हैं, जबकि ऊपर दिए गए सभी छूट केवल 31 अक्टूबर तक ही मान्य हैं और कंपनी की अपनी शर्तें हो सकती हैं। इसलिए खरीददारों को ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी के नजदीकी डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जानें की सलाह दी जाती है।