नवंबर 2021 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, ट्राइबर, काइगर, डस्टर

renault triber-2

नवंबर 2021 में रेनो इंडिया अपनी कारों की खरीद पर अधिकतम 2.4 लाख रुपए तक के लाभ की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है

भारत में दिवाली का त्योहार अब खत्म हो गया है, लेकिन भारतीय कार बाजार में त्योहारी बिक्री का बोनस अभी भी जारी है। विभिन्न कार निर्माता कंपनियां अपनी बिक्री के आकड़ों को बढ़ाने के लिए अपने वाहनों पर कुछ आकर्षक छूट दे रहे हैं, जिसमें फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो भी शामिल है। रेनो नवंबर में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है।

नवंबर 2021 में रेनो क्विड के 0.8 लीटर वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा इस वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। हालांकि RXE वेरिएंट की खरीद पर कोई छूट है। इसी तरह 1.0 लीटर वेरिएंट की खरीद पर भी 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।

इसके अलावा 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है। साथ ही साथ सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी तरह कंपनी की प्रमुख एमपीवी रेनो ट्राइबर के RXZ वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। वहीं RXE वैरिएंट को छोड़कर सभी वैरिएंट पर 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है।Renault-Kiger-9.jpgइसी तरह 2020 रेनो ट्राइबर (RXE को छोड़कर) सभी वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। रेनो काइगर की खरीद पर कोई छूट नहीं है, लेकिन खरीददारों के लिए 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है।

रेनो डस्टर (RXZ 1.5 लीटर को छोड़कर) सभी वैरिएंट पर 50,000 रूपए की नकद छूट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 1.10 लाख रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। इसके साथ ही क्विड, ट्राइबर और काइगर की खरीद पर 10,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट और डस्टर की खरीद पर 30,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।Renault Duster-3रेनो रूरल ऑफर की भी पेशकश कर रही है, जिसके तहत क्विड, ट्राइबर और काइगर की खरीद पर 5,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस और डस्टर की खरीद पर 15,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस उपलब्ध है। हालांकि यह छूट उन खरीददारों को नहीं मिलेगी, जिन्हें कॉर्पोरेट छूट का लाभ मिलेगा। यह ऑफर केवल 30 नवंबर 2021 तक मान्य है।