मई 2022 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, ट्राइबर, काइगर

2022 Renault Kiger

मई 2022 के महीने में रेनो कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 77,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस व अन्य छूट शामिल है

फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो ने मई 2022 में अपने उन सभी वाहनों की खरीद पर कुछ आकर्षक सौदों और छूट की घोषणा की है, जो वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप इस महीने कोई नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह काफी अच्छा समय है।

रेनो के सबसे किफायती मॉडल क्विड की खरीद पर इस महीने 10,000 रुपये की नकद छूट है, लेकिन यह केवल VIN2022-MY2021 मॉडल (प्री-अपडेट वर्जन) पर है। इस छोटी हैचबैक के 0.8-लीटर वेरिएंट पर 10,000 रुपए और 1.0-लीटर वेरिएंट पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इसके अलावा 37,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है।

इसी प्रकार रेनो ट्राइबर की खरीद पर केवल 5,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 44,000 रूपए तक का भारी लॉयल्टी बोनस भी उपलब्ध है। वहीं ब्रांड की एकमात्र एसयूवी पेशकश काइगर की कोई नकद छूट या लॉयल्टी बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन 55,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है।2022 renault kwid

भारतीय बाजार में रेनो की सभी कारों पर कुछ अतिरिक्त ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिसमें 10,000 रुपए की कॉर्पोरेट छूट सभी मॉडलों पर उपलब्ध है। वहीं रूरल ऑफर के तहत किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रुपए का ग्रामीण बोनस भी है। रूरल ऑफर के तहत कॉर्पोरेट छूट का लाभ उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा रेनो इस महीने 10,000 रुपए का स्क्रैपिंग बोनस दे रहा है, जो उन खरीदारों के लिए लागू है, जो नई खरीदते समय अपनी पुरानी कार को स्क्रैप करने के लिए लाते हैं। कंपनी ने अब भारत में रेनो डस्टर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। हालाँकि यह कार अगर अभी भी किसी डीलर के पास स्टॉक के रूप में उपलब्ध होगी तो डीलर लेवल पर बड़े पैमाने पर नकद छूट के साथ उपलब्ध होगा।Renault Triber Limited Edition

उम्मीद है कि रेनो जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी रेंज का विस्तार कर सकती है। कुछ समय पहले भारत में रेनो Arkana का रोड टेस्ट किया जा रहा था, जिसके कार इसके देश में लॉन्च होने की अटकलों को बल मिला है। इसके अलावा अटकलों की मानें तो कंपनी नई जेनरेशन डस्टर और डस्टर के 7-सीटर वर्जन को भी भारतीय बाजार में पेश करने पर विचार कर रही है।