जून 2022 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – ट्राइबर, काइगर, क्विड

2022 Renault Kiger

जून 2022 में रेनो भारतीय बाजार में उपलब्ध अपने मॉडलों पर 84,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

रेनो इंडिया ने मई 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 5,010 यूनिट की बिक्री की है, जो मई 2021 में बेची गई 2,620 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 91 फीसदी की वृद्धि है। वहीं कंपनी ने अप्रैल 2022 में 7,594 यूनिट की बिक्री की है, जो मासिक आधार पर 34 फीसदी की गिरावट है। लिहाजा कंपनी जून 2022 में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस शामिल है।

ब्रांड के पास वर्तमान में हमारे देश में एक बहुत ही मितव्ययी वाहन लाइनअप है। भारतीय बाजार में रेनो का सबसे किफायती मॉडल क्विड 5,000 रुपये की नकद छूट के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही इस पर 37,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।

इसके साथ ही इस हैचबैक के 0.8L वेरिएंट पर 10,000 रूपए और 1.0L वेरिएंट पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं कार निर्माता की एमपीवी पेशकश ट्राइबर पर इस महीने 10,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 44,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।रेनो काईगर वर्तमान में भारतीय बाजार में फ्रांसीसी कार निर्माता की लाइनअप में एकमात्र एसयूवी है। वर्तमान में इस पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस नहीं है। हालांकि कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर इस महीनें 55,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

भारत में बिक्री पर रेनो की सभी कारें 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ उपलब्ध हैं, जो केवल चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। वहीं ग्रामीण छूट के रूप में केवल किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रूपए की छूट दी जा रही है। कॉर्पोरेट छूट और ग्रामीण बोनस का एक साथ लाभ नहीं उठाया जा सकता है।

रेनो डस्टर को भारत में इस साल की शुरुआत में बंद कर दिया गया था और डीलरशिप पर कोई भी शेष मॉडल निश्चित रूप से भारी नकद छूट के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि बहुत सारे डीलरों के पास अभी भी बचा हुआ स्टॉक नहीं है, इसलिए सुनिश्चित रूप से जानने के लिए अपने स्थानीय रेनो शोरूम से जांच कर लें।