जून 2021 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, डस्टर, काइगर, ट्राइबर

Renault-Kiger-9.jpg

जून 2021 में फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो भारतीय बाजार में उपलब्ध अपनी कारों की खरीद पर 1.05 लाख रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

मई 2021 की बिक्री में अन्य कार निर्माताओं सहित रेनो ने भी मासिक आधार पर गिरावट देखी है। इसलिए कंपनी जून 2021 में ज्यादा से ज्यादा खरीददारों को आकर्षित करना चाहती है, जिसके तहत कंपनी अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक ऑफर और छूट की पेशकश कर रही है ताकि बिक्री को बढ़ाया जा सके।

जून 2021 में कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक रेनो क्विड के STD और RXE 0.8 लीटर वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस नहीं मिल रहा है, लेकिन कंपनी अपने मौजूदा खरीददारों को 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस पेश कर रही है। इसके विपरीत क्विड के अन्य वेरिएंट पर अलग अलग तरह के छूट की पेश की जा रही है।

क्विड के 2021 मॉडल की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 2020 मॉडल की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी पेश किया जा रहा है। इसी तरह ट्राइबर एमपीवी के 2021 मॉडल (RXT और RXZ) की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है।

Renault Kwid Neotech edition

इसके विपरीत ट्राइबर के अन्य 2021 ट्रिम की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट और 2020 मॉडल की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि ट्राइबर के RXE मॉडल (MY2020 और MY2021 दोनों) की खरीद पर कोई नकद छूट और एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस का लाभ दिया जा रहा है।

इसी तरह रेनो डस्टर के 1.5 लीटर वेरिएंट की खरीद 15,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है, जबकि 1.3 लीटर की खरीद पर केवल 20,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है। इसके विपरीत डस्टर के 1.3 लीटर RXS वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

Renault Duster-3

हाल ही में लॉन्च की गई काइगर की खरीद पर कोई छूट नहीं है, लेकिन 5 साल और 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि क्विड, ट्राइबर, काइगर पर 10,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट और डस्टर पर 30,000 की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण ऑफर के तहत क्विड, ट्राइबर और काइगर की खरीद 5,000 रूपए और डस्टर पर 15,000 रूपए की छूट दी जा रही है।