सितंबर 2021 में निसान और डैटसन कारों पर उपलब्ध छूट – किक्स, रेडी गो, गो प्लस, मैग्नाइट

Nissan-Kicks-4.jpg

सितंबर 2021 में निसान और डैटसन कारों की खरीद पर करीब 1 लाख रूपए तक की छूट है, जबकि चुनिंदा राज्यों में इनकी खरीद पर सोने का सिक्का भी मिल सकता है

निसान इंडिया और डैटसन ने सितंबर 2021 के महीने में अपनी कारों की पेशकश को और भी ज्यादा आकर्षक बना दिया है। दरअसल कंपनी अपनी कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए भारी छूट की पेशकश कर रही है। ये छूट किक्स, रेडी गो, गो प्लस जैसी कारों पर लागू है, जो कि करीब 1 लाख रूपए तक है। इसके अलावा खरीददारों के पास सोने का सिक्का पाने का भी मौका है।

सितंबर 2021 में डैटसन रेडी-गो की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि चुनिंदा राज्यों में 1 ग्राम का सोने का सिक्का मिल सकता है। इसके साथ ही इस कार की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। कंपनी सितंबर 2021 में अपने डैटसन गो कार की खरीद पर भी 20,000 रूपए के नकद छूट की पेशकश कर रही है।

इसके अलावा डैटसन गो की खरीद पर 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनेस उपलब्ध है, जबकि इस कार पर कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं है, लेकिन रेडी-गोकी तरह ही डैटसन गो की खरीद पर चुनिंदा राज्यों में खरीददारों को 1 ग्राम का सोने का सिक्का मिल सकता है। इसी तरह सितंबर 2021 में डैटसन गो प्लस की खरीद पर 20,000 रूपए तक की नकद छूट और 20,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट की पेशकश की जा रही है।

डैटसन गो प्लस के खरीददारों को भी उपर्युक्त दोनों कारों की तरह चुनिंदा राज्यों में 1 ग्राम का सोने का सिक्का मिल सकता है। दूसरी ओर सितंबर 2021 में निसान कारों की खरीद पर उपलब्ध छूट की बात करें तो हाल ही में लॉन्च की गई निसान मैग्नाइट पर कोई छूट नहीं है, लेकिन लेकिन निसान इंडिया की वेबसाइट पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग करने पर 1000 रुपए का कैशबैक का मिल सकता है।

हालांकि निसान किक्स के 1.5 लीटर वेरिएंट की खरीद 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि इसकी ऑनलाइन बुकिंग करने पर 5,000 रूपए का बोनस है। इस वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है, जबकि डैटसन कारों की तरह ही किक्स के इस वेरिएंट की खरीद पर भी चुनिंदा राज्यों में 2 ग्राम सोने का सिक्का मिल सकता है।

निसान किक्स के 1.3 लीटर टर्बो वेरिएंट की खरीद पर सबसे ज्यादा छूट है, जिसमें 15,000 रूपए की नकद छूट, 70,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 5,000 रूपए का ऑनलाइन बुकिंग बोनस और चुनिंदा राज्यों में 2 ग्राम का सोने का सिक्का मिल सकता है। हालांकि यह ऑफर केवल 30 सितंबर 2021 तक ही मान्य होगा और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इसलिए खरीददारो को कंपनी के नजदीकी डीलरशिप और ब्रांड के आधिकारिक वेबसाइट पर जानें की सलाह दी जाती है।