जनवरी 2022 में निसान और डैटसन कारों पर उपलब्ध छूट – किक्स, मैग्नाइट, गो, रेडी-गो

Nissan-Kicks-4.jpg

जनवरी 2022 में निसान और डैटसन कारों की खरीद पर वेरिएंट व मॉडल के आधार पर कुल मिलाकर 1.0 लाख रूपए तक की छूट उपलब्ध है

निसान इंडिया ने दिसंबर 2021 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,010 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 1,159 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 160 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। कंपनी जनवरी 2022 में भी अपनी बिक्री की गति को बढ़ाना चाहती है और अपने निसान मॉडलों के साथ-साथ डैटसन रेंज की खरीद पर भी छूट की पेशकश कर रही है।

निसान की ओर से पेश की जा रही इस छूट में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और ऑनलाइन बुकिंग बोनस शामिल है। जनवरी 2022 में MY2021 किक्स एक्सएल व एक्सवी वेरिएंट की खरीद पर कुल मिलाकर 45,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

इसके अलावा किक्स के इस वेरिएंट की बुकिंग अगर कंपनी के ऑनलाइन माध्यम से कराई जाती है, तो खरीददारों के लिए 5,000 रूपए की अतिरिक्त छूट है, वहीं निसान किक्स (MY2021 और MY2022 दोनों) के 1.3 टर्बो एमटी वेरिएंट और सीवीटी वेरिएंट की खरीद पर उपलब्ध छूट की बात करें तो जनवरी 2021 में 1,00,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है।इस छूट में 15,000 रूपए की नकद छूट, 70,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा खरीददारों को 5,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस इसकी ऑनलाइन बुकिंग पर उपलब्ध है, जबकि MY2022 निसान किक्स (एक्सएल और एक्सवी) की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

इसके अलावा 2,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस ऑनलाइन बुकिंग पर उपलब्ध है। हालाँकि जनवरी 2022 में कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट की खरीद पर कोई छूट नहीं है। दूसरी ओर डैटसन रेंज की बात करें तो MY2021 रेडी-गो की खरीद पर 40,000 रूपए तक की अधिकतम छूट उपलब्ध है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।MY2021 रेडी-गो (0.8-लीटर) वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है, जबकि MY2021 डैटसन-गो और गो प्लस के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 20,000 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। ये सभी ऑफर केवल 31 जनवरी 2022 तक ही मान्य हैं। इसलिए खरीददारों को कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जानें की सलाह दी जाती है।