नवंबर 2021 में मारूति सुजुकी कारों पर उपलब्ध छूट – ऑल्टो, वैगनआर, ब्रेज़ा, स्विफ्ट

नवंबर 2021 में मारुति सुजुकी अपने एरिना लाइनअप में उपलब्ध वाहनों  पर अधिकतम 43,000 रूपए तक की छूट दे रही है

भारत में भले ही दिवाली का त्योहार खत्म हो गया हो, लेकिन भारतीय कार बाजार में दिवाली के फायदे अभी भी उपलब्ध हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इस महीने अपने वाहनों पर कुछ आकर्षक छूट और लाभ दे रही है और यहाँ हमने एरिना रेंज की कारों पर उपलब्ध छूट को सूचीबद्ध किया है।

भारत में मारुति सुजुकी ऑल्टो के स्टैण्डर्ड और स्टैण्डर्ड (ऑप्शनल) ट्रिम्स की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट और अन्य ट्रिम्स पर 25,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। हालांकि यह नकद छूट सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट पर है, जबकि सीएनजी वैरिएंट पर नकद छूट की पेशकश नहीं की जा रही है। ऑल्टो के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट की भी पेशकश की जा रही है।

वहीं मारुति एस-प्रेसो की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि वैगन-आर की खरीद पर 5,000 रूपए की नकद छूट दी जा रही है। हालांकि यह छूट दोनों कारों के केवल पेट्रोल वेरिएंट पर दी जा रही है, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। वहीं एस-प्रेसो की खरीद 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि वैगन-आर की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।Suzuki Spresso_-2

मॉडल नकद डिस्काउंटएक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट
मारुति ऑल्टो (Std, Std Opt)20,000 रूपए15,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति ऑल्टो (अन्य वैरिएंट) 25,000 रूपए (पेट्रोल)/ (सीएनजी पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है)15,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति एस-प्रेसो25,000 रूपए /(सीएनजी पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है)15,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति वैगन-आर5,000 रूपए (पेट्रोल)/(सीएनजी पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है)10,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति सेलेरिओ00
मारुति स्विफ्ट12,000 रूपए (V ट्रिम)/7,000 रूपए (अन्य ट्रिम्स)10,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति डिजायर7,000 रूपए10,000 रूपए + 2,500 रूपए
मारुति विटारा ब्रेज़ा5,000 रूपए10,000 रूपए + 3,000 रूपए
मारुति एर्टिगा 00
मारुति ईको5,000 रूपए (पेट्रोल)/(सीएनजी पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है)15,000 रूपए + 2,500 रूपए

वहीं मारुति सेलेरियो पर कोई छूट नहीं दी जा रही है क्यूंकि भारत में 10 नवंबर को नई जेनेरशन मारुति सेलेरिओ को लॉन्च किया जाएगा। वहीं मारुति स्विफ्ट के वी ट्रिम पर 12,000 रूपए की नकद छूट और अन्य ट्रिम्स पर 7,000 रूपए की नकद छूट दी जा रही है। वहीं इस पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।

वहीं मारुति डिजायर पर कंपनी 7,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। कंपनी विटारा ब्रेज़ा की खरीद पर पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है।Maruti Dzire-2वहीं कंपनी मारुति सुजुकी एर्टिगा पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दे रही है। वहीं मारुति ईको के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा कंपनी इस पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है।