फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी कारों पर उपलब्ध छूट – ऑल्टो, वैगन-आर, सेलेरिओ, स्विफ्ट

फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी अपनी एरीना रेंज की कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 33,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने खरीददारों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस महीने कुछ आकर्षक छूट की घोषणा की है, जिसके तहत इस महीने मारूति सुजुकी कारों की खरीद पर खरीददारों के लिए नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट की पेशकश की जा रही है।

फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो के स्टैंडर्ड ट्रिम पर 5,000 रूपए की नकद छूट और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि इस वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस नहीं है, लेकिन इसके सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर समान रूप से 15,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

इसी तरह एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर समान रूप से 15,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं मारुति सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।Suzuki Spresso_-2मारूति सुजुकी वैगनआर के 1.0-लीटर वर्जन पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 1.2-लीटर वर्जन की खरीद पर 25,000 रुपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। हालाँकि वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट पर किसी भी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं हैं।

फरवरी 2022 में मारूति स्विफ्ट के जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट पर 10,000 रूपए और वीएक्सआई ट्रिम पर 15,000 रूपए की नकद छूट है, जबकि अन्य सभी वेरिएंट पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं मारूति डिजायर 10,000 रुपए की नकद छूट, 10,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए के कॉर्पोरेट छूट के साथ उपलब्ध है।Maruti Dzire-2इस महीने मारूति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा की खरीद पर 5,000 रुपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट है। वहीं मारूति ईको पर 10,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस महीने एर्टिगा एमपीवी पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।