अक्टूबर 2021 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट – केयूवी, एक्सयूवी300, बोलेरो, स्कॉर्पियो

Mahindra scorpio

अक्टूबर 2021 में महिंद्रा अपनी कारों की खरीद पर 81,500 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है

महिंद्रा ने सितंबर 2021 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 12,863 यूनिट की बिक्री की है, जो कि एक साल पहले यानि सितंबर 2020 में बेचीं गई 14,663 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 फीसदी की गिरावट है। अब कंपनी अक्टूबर 2021 में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट व ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है।

महिंद्रा इस ऑफर के साथ फेस्टिव सीजन में खरीददारों के एक बड़े वर्ग को भी लुभाने का प्रयास कर रही है। अक्टूबर 2021 में महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी की खरीद पर 38,055 रूपए की नकद छूट की पेशकश कर रही है और साथ ही 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। हालांकि इस कार की खऱीद पर कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है।

अक्टूबर 2021 में कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी300 की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट के साथ-साथ 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज भी उपलब्ध है। इसके अलावा 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। वहीं महिंद्रा बोलेरो की खरीद पर इस महीने कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन खरीददारों के लिए 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।Mahindra XUV300

महिंद्रा की प्रमुख एमपीवी मराजो के एम2 वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट और एम4 व एम6 वैरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 5,200 रूपए के कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ है, लेकिन कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं है। इसी तरह स्कॉर्पियो की खरीद पर भी कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 13,320 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 5,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

अक्टूबर 2021 में महिंद्रा की फ्लैगशिप मॉडल अल्टूरस जी4 की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन खरीददारों के लिए 20,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। महिंद्रा ने हाल ही में देश में एक्सयूवी700 को लॉन्च किया है। इस तरह एक्सयूवी500 को बंद कर दिया गया है, लेकिन डीलरशिप लेवल पर स्टॉक को खत्म करने के लिए खरीददारों को कुछ आकर्षक लाभ प्राप्त हो सकता है।Mahindra Marazzoइसके अलावा भारत में हाल ही में लॉन्च हुई बोलेरो नियो की खरीद पर भी कोई छूट नहीं है, जबकि नई महिंद्रा एक्सयूवी700 और महिंद्रा थार ऑफ-रोडर की खरीद पर भी फिलहाल कोई छूट उपलब्ध नहीं है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर दिए गए समस्त छूट केवल 31 अक्टूबर तक के लिए मान्य हैं और कंपनी की अपनी शर्तें हो सकती हैं। इसलिए खरीददारों को अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जानें की सलाह दी जाती है।