मई 2021 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट – एक्सयूवी300, बोलेरो, स्कॉर्पियो, मराजो

Mahindra-thar.jpg

मई 2021 में महिंद्रा अपने घरेलू पोर्टफोलियो में शामिल कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है, जो कि मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 3.1 लाख रूपए तक है

महिंद्रा ने इस महीने के लिए अपने यात्री वाहनों पर कुछ छूट की पेशकश की है। कंपनी मई 2021 में महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी से लेकर महिंद्रा अल्टूरस जी4 तक की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है। मई 2021 में महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी की खऱीद पर वेरिएंट के आधार पर 38,055 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसी तरह महिंद्रा एक्सयूवी300 के प्रेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रूपए तक की नकद छूट और 5000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है। इसी तरह महिंद्रा एक्सयूवी300 के डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए तक की नकद छूट और 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है, जबकि इसके साथ-साथ सभी वेरिएंट पर 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

वहीं महिन्द्रा बोलेरो को 1,500 की नकद छूट और 4 साल के शील्ड वारंटी के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा बोलेरो की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। महिंद्रा बोलेरो को पावर देने के लिए 1.5 लीटर तीन-सिलेंडर mHawk75 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है।

Mahindra Bolero

कंपनी की प्रमुख एमपीवी महिंद्रा मराजो की खरीद पर 20,000 रूपए तक की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज और 5,200 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं महिंद्रा थार की खरीद पर किसी भी तरह की कोई छूट उपलब्ध नहीं है।

वहीं महिंद्रा एक्सयूवी500 की खरीद पर 51,600 रूपए तक की नकद छूट और 15,000 रूपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है। इसके अलावा कंपनी 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,500 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

Mahindra scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 10,360 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसी तरह महिंद्रा अल्टूरस G4 की खरीद पर 2.2 लाख रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।