मार्च 2021 में महिंद्रा अपनी कारों की खरीद पर कुछ बेहद लुभावने ऑफर और छूट की पेशकश कर रही है, जिसके बारे में यहाँ जाना जा सकता है
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने साल की शुरूआत में अपने लाइनअप में शामिल कारों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन अब कंपनी अधिक संभावित खरीदारों को आकर्षित करने के लिए मार्च 2021 में अपनी कारों की खरीद पर कई छूट की पेशकश कर रही है। ऐसे में अगर आप महिन्द्रा कारों को घर लाना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है।
खरीददार मार्च 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 5,000 रूपए एक्सेसरीज का लाभ उठा सकते हैं, जबकि इस कार के डीजल वेरिएंट पर 10,000 रूपए तक की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,500 के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 5,000 रूपए की एक्सेसरीज मिल रही है।
खरीददारों को कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की खरीद पर 3,500 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ-साथ 4 साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है, जबकि महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Mahindra SUV and MPV Discounts – March 2021 | ||
Model | Cash Discount | Exchange Bonus + Corporate Discount + Additional Benefits |
Mahindra XUV300 (petrol) | Up to Rs. 5,000 | Rs. 25,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 5,000) |
Mahindra XUV300 (diesel) | Up to Rs. 10,000 | Rs. 25,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 5,000) |
Mahindra Bolero | Rs. 3,500 | Rs. 10,000 + Rs. 4,000 (+ additional warranty for 4th year) |
Mahindra Thar | – | – |
Mahindra Marazzo | Up to Rs. 20,000 | Rs. 15,000 + Rs. 6,000 |
Mahindra Scorpio | Up to Rs. 7,042 | Rs. 15,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 10,000) |
Mahindra XUV500 | Rs. 36,800 | Rs. 20,000 + Rs. 9,000 (+ free accessories worth Rs. 15,000) |
Mahindra Alturas G4 | Benefits of up to Rs. 3 lakh on remaining stock |
मार्च में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की खरीद पर 7,042 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ-साथ 10,000 तक की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। महिंद्रा ने हाल ही में इस कार के एक बेस ट्रिम को लॉन्च किया है, जबकि कुछ महीनों में इसकी नई जेनरेशन पेश की जा सकती है।
इसी तरह भारत में महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) की नई जेनरेशन लॉन्च होने जा रही है, लेकिन उसके पहले ही महिंद्रा ने इस कार की खरीद पर 36,800 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 9,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ-साथ 15,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है।
सबसे अंत में महिन्द्रा अल्टूरस जी4 (Mahindra Alturas G4) की खरीद पर 3 लाख तक की छूट दी जा रही है, लेकिन यहाँ ध्यान वाली बात यह है कि पूरे भारत में स्टॉक की उपलब्धता कम है, इसलिए अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप की जांच अवश्य करें।