जनवरी 2022 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट – स्कॉर्पियो, मराजो, एक्सयूवी300, बोलेरो

2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

जनवरी 2022 में महिंद्रा अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 81,500 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

महिंद्रा ने हाल ही में इनपुट लागतों में वृद्धि का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमतों में 81,000 रूपए तक की वृद्धि की है। हालाँकि खरीददारों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े इसलिए कंपनी ने कुछ रियायत देने का भी फैसला किया है। दरअसल महिंद्रा ने जनवरी 2022 में अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की घोषणा की है।

इस तरह महिंद्रा कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 81,500 रूपए तक का लाभ उठाया जा सकता है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और मुफ्त एक्सेसरीज शामिल है। जनवरी 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी300 के W8 (ऑप्शनल ट्रिम, केवल एमटी) वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट के साथ-साथ 10,000 रूपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ का लाभ उठाया जा सकता है।

इसके साथ ही इस वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी300 के W4 और W6 ट्रिम्स की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 5,000 रुपए की मुफ्त एक्सेसरीज़, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।Mahindra XUV300जनवरी 2022 में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बोलेरो की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसी प्रकार महिंद्रा बोलेरो नियो की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन खरीददारों के लिए 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

इस महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो की खरीद पर भी कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन इसके साथ 15,000 रुपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि महिंद्रा मराज़ो एमपीवी के M2 वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।Mahindra scorpioइसी तरह महिंद्रा मराज़ो के M4 और M6 वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इस महीने महिंद्रा अल्टुरस G4 की खरीद पर नकद छूट नहीं है, लेकिन इसकी खरीद पर 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। हालाँकि जनवरी 2022 में महिंद्रा एक्सयूवी700 और महिंद्रा थार की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं है।