फरवरी 2022 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट – बोलेरो, स्कॉर्पियो, मराजो, अल्टूरस G4

Mahindra scorpio

फरवरी 2022 में महिंद्रा अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 3 लाख रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

महिंद्रा अपनी थार ऑफ-रोडर एसयूवी और नई एक्सयूवी700 की मदद से पिछले कई महीनों से अपनी बिक्री में सकारात्मक आंकड़े दर्ज कर रही है। अब कंपनी फरवरी 2022 में भी अपनी बिक्री के आकड़ों को बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जो मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 3,01,500 रूपए तक है।

फरवरी 2022 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट की बात करें तो इस महीने अल्टूरस G4 की खरीद पर 2,20,000 रूपए की नकद छूट और 20,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है। इसके अलावा इस फ्लैगशिप एसयूवी की खरीद पर 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो के S3 वेरिएंट पर 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज और S5 वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है। हालाँकि इसके किसी वेरिएंट पर नकद छूट की पेशकश नहीं की जा रही है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। महिंद्रा भारत में इस साल के मध्य तक स्कार्पियो के दूसरे जेनेरशन को लॉन्च करेगी।Mahindra Xuv 300फरवरी 2022 में महिंद्रा एक्सयूवी300 पेट्रोल के W6 और W6 AMT ट्रिम की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है तो वहीं W8 ट्रिम पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 5000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। इसके अलावा W8 ऑप्शनल वेरिएंट पर 30,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है।

इसके विपरीत एक्सयूवी300 डीजल के W6 और W6 AMT ट्रिम पर समान रूप से 8,100 रूपए की नकद छूट और 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है, जबकि W8 ट्रिम पर 15,000 रूपए की नकद छूट और 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है, जबकि W8 ऑप्शनल ट्रिम पर 30,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज उपलब्ध है।Mahindra Marazoo-2इसके साथ ही एक्सयूवी300 के सभी वेरिएंट (डीजल और पेट्रोल दोनों) पर समान रूप से 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं महिंद्रा बोलेरो के B4, B6 और B6 ऑप्शनल वेरिएंट की खरीद पर 6,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

महिंद्रा मराजो के M2 ट्रिम की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट और M4+ और M6+ ट्रिम की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके साथ सभी वेरिएंट पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि बोलेरो निओ, एक्सयूवी700 और थार पर कोई छूट नहीं है।