फरवरी 2021 में महिंद्रा की कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट – Bolero, XUV300, Alturas G4

भारत में महिंद्रा इस महीने अपने उत्पाद रेंज में भारी छूट दे रही है जिसमे  नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और एक्सेसरीज आदि शामिल हैं

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए फरवरी 2021 में अपने यात्री वाहनों की खरीद पर कुछ लुभावने सौदे और छूट दे रही है, जिसके तहत महिंद्रा केयूवी100 NXT (Mahindra KUV100 NXT) की खरीद पर 38,055 रूपए तक की नकद छूट उपलब्ध है। यह छूट ट्रिम लेवल पर आधिरित है।

इसके साथ ही खरीददार इस कार की खरीद 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए की क़ॉर्पोरेट छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। महिन्द्रा केयूवी की तरह ही अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 5,000 और डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए तक की नकद छूट दे रही है।

इसके अलावा दोनों वेरिएंट की खरीद 25,000 रूपए का एक्सचेंज और 4,500 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। इसके अलावा 5,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज भी मिल रही है। महिंद्रा अपने टॉप सेलिंग मॉडल महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की खरीद पर 3,500 रूपए की नकद छूट दे रही है, जबकि कंपनी इस पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4 साल की शिल्ड वारंटी दे रही है। वहीं महिंद्रा थार की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही है।

Mahindra Bolero

Mahindra SUV and MPV Discounts – February 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount + Additional Benefits
Mahindra KUV100 NXTUp to Rs. 38,055Rs. 10,000 + Rs. 10,000
Mahindra XUV300 (Petrol)Up to Rs. 5,000Rs. 25,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 5,000)
Mahindra XUV300 (Diesel)Up to Rs. 10,000Rs. 25,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 5,000)
Mahindra BoleroRs. 3,500Rs. 10,000 + Rs. 4,000 (+ 4th Year shield warranty)
Mahindra Thar––
Mahindra MarazzoUp to Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 6,000
Mahindra ScorpioUp to Rs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 4,500 (+ free accessories worth Rs. 10,000)
Mahindra XUV500Rs. 36,800Rs. 20,000 + Rs. 9,000 (+ Free accessories worth Rs. 15,000)
Mahindra AlturasRs. 2.2 lakhRs. 50,000 + Rs. 16,000 (+ free accessories worth Rs. 20,000)

खरीददार महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) एमपीवी की खरीद पर 20,000 रूपए तक की नकद छूट मिल रही है। वही इस पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है, जबकि महिंद्रा स्क़ॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की खरीद पर 10,000 रूपए तक की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और  4,500 रूपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके साथ ही स्कॉर्पियो की खरीद पर 10,000 रूपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज भी मिल रही है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) पर 36,800 रूपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 9,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रूपए तक के मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है।

इसी तरह महिन्द्रा अल्टूरस G4 (Mahindra Alturas) की खरीद पर 2.2 लाख रूपए की नकद छूट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 16,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इस कार की खरीद पर 20,000 रूपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली के खरीददार महिंद्रा ई-वेरिटो की खरीद पर 2.5 लाख तक की छूट दिल्ली सरकार की ओर से पा सकते हैं।