अप्रैल 2022 में महिंद्रा कारों पर उपलब्ध छूट – एक्सयूवी300, बोलेरो, स्कॉर्पियो, मराज़ो

Mahindra XUV700

महिंद्रा अप्रैल 2022 में अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 71,500 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

महिंद्रा अप्रैल 2022 में अपने यात्री कारों की खरीद पर कुछ दिलचस्प छूट और ऑफर की पेशकश कर रही है। ऐसे में अगर आप इस महीने महिंद्रा की कोई एसयूवी या एमपीवी खरीदना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे बेहतर है। इस महीने महिंद्रा की लोकप्रिय एक्सयूवी300 की खरीद पर 30,000 रुपए की नकद छूट उपलब्ध है।

इसके साथ ही इस कार की खरीद पर 10,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि इस महीने महिंद्रा बोलेरो की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 6,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसी तरह महिंद्रा मराजो के M2 ट्रिम की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट और M4, M6 की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके साथ इस एमपीवी के सभी तीनों वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।Mahindra scorpio

मॉडल नकद छूट एक्सचेंज बोनस+कॉ़र्पोरेट छूट
महिंद्रा एक्सयूवी300 30,000 रूपए (+10,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज) 25,000 रूपए + 4,000 रूपए
महिंद्रा बोलेरो नियो 0 (+6,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज) 15,000 रूपए + 3,000 रूपए
महिंद्रा मराजो M2 पर 20,000 रूपए और M4, M6 पर 15,000 रूपए 15,000 रूपए + 5,200 रूपए
महिंद्रा स्कॉर्पियो 0 (15,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज) 15,000 रूपए + 4,000 रूपए
महिंद्रा थार
महिंद्रा एक्सयूवी700
महिंद्रा अल्टूरस जी4  0 (20,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज) 50,000 रूपए + 11,500 रूपए
महिंद्रा बोलेरो नियो

हालाँकि इस महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 15,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसी तरह अप्रैल 2022 में महिंद्रा अल्टूरस जी4 की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 20,000 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

वहीं इस महीने थार, एक्सयूवी700 और बोलेरो नियो की खरीद पर कोई छूट नहीं है। यहाँ ध्यान दिए जानें वाली बात यह है कि ऊपर दिए गए सभी ऑफर केवल 30 अप्रैल तक ही मान्य हैं और कंपनी की अपनी शर्तें हो सकती हैं। इसलिए खरीददारों को ब्रांड के नजदीकी डीलरशिप और ऑनलाइन वेबसाइट पर जानें की सलाह दी जाती है।Mahindra-Alturas-G4-wallpaperबता दें कि महिंद्रा ने देश में कई ईवी को लानें की पूष्टि की है और हाल ही में कहा है कि बाजार की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए वह देश में महिंद्रा स्कॉर्पियो और बोलेरो के भी इलेक्ट्रिक वर्जन को लानें की योजना पर विचार कर रही है। इसके साथ महिंद्रा eXUV300 एसयूवी के 2023 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि इस साल के अंत तक eKUV100 को भी सड़कों पर उतारा जा सकता है।