अक्टूबर 2021 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर वेरिएंट के आधार पर 1.5 लाख रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को भी पिछले महीने यानि सितंबर 2021 में वैश्विक सेमीकंडक्टर की आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ा है और कंपनी ने अपनी बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है। सितंबर 2021 में भारत में हुंडई ने कुल मिलाकर 45,791 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने यानि सितंबर 2020 में बेची गई 59,913 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23.6 फीसदी की गिरावट है।
हुंडई अक्टूबर 2021 में अपनी बिक्री को बढ़ावा देने और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इस महीने हुंडई की एंट्री लेवल कार सैंट्रो के ऐरा वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 10,000 की नकद छूट, 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
सैंट्रो के सीएनजी वैरिएंट की खरीद पर कुल मिलाकर 15,000 रूपए तक के लाभ की पेशकश की जा रही है, जिसमें 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा सैंट्रो के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 40,000 रूपए तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें 25,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
हुंडई डिस्काउंट – अक्टूबर 2021 | ||
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
हुंडई सैंट्रो (ईरा ट्रिम) | 10,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई सैंट्रो (सीएनजी वैरिएंट) | 0 | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई सैंट्रो (अन्य वैरिएंट) | 25,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई ग्रैंड i10 निओस (टर्बो पेट्रोल वैरिएंट) | 35,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई ग्रैंड i10 निओस (सीएनजी वैरिएंट) | 0 | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई ग्रैंड i10 निओस (अन्य वैरिएंट) | 10,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई औरा (टर्बो- पेट्रोल वैरिएंट) | 35,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई औरा (सीएनजी वैरिएंट) | 0 | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई औरा (अन्य वैरिएंट) | 10,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
एक्सेंट प्राइम | 50,000 रूपए | 0 |
हुंडई i20 (टर्बो- पेट्रोल iMT) | 25,000 रूपए | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई i20 (डीजल वैरिएंट) | 0 | 10,000 रूपए + 5,000 रूपए |
हुंडई i20 (अन्य वैरिएंट) | 0 | 0 |
हुंडई कोना | 1,50,000 रूपए | 0 |
अक्टूबर 2021 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वैरिएंट की खरीद पर 50,000 रूपए तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें 35,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।
इसके अलावा ग्रैंड आई10 निओस के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं एक्सेंट प्राइम (टैक्सी वैरिएंट) की खरीद पर खरीददारों के लिए 50,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।इसी तरह प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई20 के आईएमटी टर्बो वेरिएंट की खरीद 25,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वहीं हुंडई औरा टर्बो वैरिएंट पर 50,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 35,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा औरा के अन्य वेरिएंट्स की खरीद पर 25,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है।हुंडई की एकमात्र इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना ईवी (2020 मॉडल) की खरीद पर अक्टूबर 2021 में 1.50 लाख रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। हालांकि इस महीने आई20 एन लाइन, अलकाजार, वेन्यू, क्रेटा, वर्ना, एलांट्रा, कोना ईवी (2021) और टक्सन की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं है।