मई 2022 में हुंडई कारों पर उपलब्ध छूट – सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, औरा, आई20

hyundai-i20-2.jpg

मई 2022 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

हुंडई इंडिया ने अप्रैल 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 44,001 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 49,002 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10.21 फीसदी की गिरावट है। कंपनी इस महीने अपनी बिक्री बढाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है।

इस महीने हुंडई की एंट्री लेवल कार सैंट्रो के एरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसी प्रकार सैंट्रो के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 35,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।hyundai grand i10 Nios-4हालाँकि ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्रैंड आई10 निओस के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है।

मई 2022 में ग्रैंड आई10 निओस की तरह ही औरा की खरीद पर भी समान रूप से छूट उपलब्ध है। अर्थात इसके टर्बो वेरिएंट पर 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूप का एक्सचेज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।Hyundai Aura-5कंपनी फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध एक्सेंट की खरीद पर कुल मिलाकर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जबकि इस महीने क्रेटा, अलकाजार, वेन्यू, आई20, आई20 एन लाइन, टक्सन, कोना और एलांट्रा की खरीद पर कोई छूट नहीं हैं। कंपनी भारत में इस साल कोना ईवी फेसलिफ्ट, वेन्यू फेसलिफ्ट, क्रेटा फेसलिफ्ट और आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक को लॉन्च करने की योजना बना रही है।