मार्च 2022 में हुंडई कारों पर उपलब्ध छूट – सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, औरा, आई20

Hyundai-Cars.jpg

मार्च 2022 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

हुंडई इंडिया ने फरवरी 2022 में भारतीय बाजार में कुल 44,050 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 51,600 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 प्रतिशत गिरावट है। कंपनी मार्च 2022 में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

मार्च में कंपनी 2021 हुंडई सैंट्रो के ईरा वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 25,000 रूपए की नकद छूट की पेशकश कर रही है। हालाँकि सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है। वहीं 2022 हुंडई सैंट्रो के ईरा वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 15,000 रूपए की नकद छूट की पेशकश कि जा रही है, लेकिन इसके भी सीएनजी वेरिएंट पर नकद छूट नहीं है।

इस महीने 2021 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट पर 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट मिल रही है, लेकिन सीएनजी वेरिएंट पर नकद छूट उपलब्ध नहीं है। वहीं 2022 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट पर 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, लेकिन सीएनजी वेरिएंट पर छूट नहीं है।hyundai-discounts.jpgइसी तरह मार्च 2022 में हुंडई औरा के टर्बो वेरिएंट के 2021 और 2022 मॉडल पर समान रूप से 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, लेकिन सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, जबकि खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध हुंडई एक्सेंट के 2021 और 2022 मॉडलों की खरीद पर समान रूप से 50,000 रूपए की छूट उपलब्ध है।

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि हुंडई एक्सेंट के अलावा ऊपर बताई गई जिन कारों की खरीद पर छूट उपलब्ध है, उसके साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी अतिरिक्त रूप से उपलब्ध है। उदाहरण के लिए सैंट्रो, औरा, निओस के 2021 मॉडल की खरीद पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।Hyundai-i20.jpgवहीं सैंट्रो, औरा, निओस के 2022 मॉडल की खरीद पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। हालाँकि आई20 के 2022 मॉडल पर कोई छूट नहीं है, लेकिन इसके 2021 मॉडल के iMT टर्बो पर 25,000 रूपए की नकद छूट और डीजल वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। इसके साथ ही दोनों वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। हालाँकि इस महीने हुंडई आई20 एनलाइन, हुंडई वेर्ना, हुंडई क्रेटा, हुंडई अलकाजार, हुंडई वेन्यू, हुंडई टक्सन और हुंडई कोना ईवी की खरीद पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है।