मार्च 2021 में हुंडई कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट – Santro, i10 Nios, Aura, i20, Creta

मार्च 2021 में हुंडई भारतीय बाजार में अपनी कुछ कारों की खरीद पर शानदार छूट दे रही है, जिसके बारे में यहाँ जाना जा सकता है

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) ने मार्च 2021 में अपने कुछ वाहनों पर बेहद आकर्षक छूट और ऑफर्स की घोषणा की है। ऐसे में अगर आप मार्च 2021 में हुंडई कारों को खरीदने के इच्छुक हैं तो यह वक्त आपके लिए शानदार है, क्योंकि इस महीनें आप कंपनी की ओर से पेश किए जा रहे छूट के साथ इन कारों में से किसी एक को अपने घर ला सकते हैः

कंपनी की एंट्री लेवल मॉडल हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) के Era trim की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि अन्य वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

खरीददार मार्च 2021 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) के 1.2 पेट्रोल और CNG की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 1.0 टर्बो पेट्रोल की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Hyundai Grandi10 Nios

Hyundai Discounts – March 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Hyundai Santro (Era trim)Rs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Santro (other trims)Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Grand i10 Nios (1.2 petrol & CNG)Rs. 10,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Hyundai Grand i10 Nios (1.0 turbo-petrol)Rs. 30,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Hyundai Aura (1.2 petrol & diesel)Rs. 10,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Aura (CNG)–Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Aura (1.0 turbo-petrol)Rs. 30,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai i20––
Hyundai Venue––
Hyundai Verna––
Hyundai Creta––
Hyundai Elantra––
Hyundai Tucson––
Hyundai Kona EV––

खरीददार हुंडई औरा (Hyundai Aura) सेडान के 1.2 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की खरीद 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि CNG वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

हालांकि औरा के 1.0 टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं कंपनी हुंडई आई20 (Hyundai i20), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), हुंडई एलांट्रा (Hyundai Elantra), हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) और हुंडई कोना ईवी (Hyundai Kona EV) पर कोई छूट नहीं दे रही है।

Hyundai Verna

हालांकि, कुछ डीलर-स्तर के प्रस्ताव उपलब्ध हो सकते हैं, इसलिए अपने स्थानीय हुंडई शोरूम पर जाकर इसकी जाँच करें। जल्द ही हुंडई भारतीय बाजार में क्रेटा के तीन-पंक्ति वाले एडिशन को पेश करने की योजना बना रही है, जिसे हुंडई Alcazar के नाम से पेश किया जाएगा, आगे वाले दिनों में इस एसयूवी पर्दा हटने वाला है।