जनवरी 2022 में हुंडई कारों पर उपलब्ध छूट – सैंट्रो, ग्रैंड आई10, आई20, औरा

Hyundai-Cars.jpg

जनवरी 2022 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है

हुंडई ने दिसंबर 2021 में भारत में कुल मिलाकर 32,312 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 47,400 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 32 फीसदी की गिरावट है। लिहाजा कंपनी जनवरी 2022 में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

जनवरी 2022 में हुंडई के एंट्री लेवल हैचबैक MY2021 सैंट्रो के ईरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि सैंट्रो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेंट छूट उपलब्ध है।

वहीं MY2022 सैंट्रो के ईरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि सैंट्रो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।hyundai grand i10 Nios-4जनवरी 2022 में MY2021 और MY2022 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट की खरीद 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए (MY2022 पर केवल 3,000 रूपए) की कॉर्पोरेंट छूट उपलब्ध है।

जनवरी 2022 में MY2021 और MY2022 हुंडई औरा सेडान के टर्बो वेरिएंट की खरीद 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। हालांकि औरा सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन इसके सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज और 5,000 रूपए (MY2022 पर केवल 3,000 रूपए) का कॉर्पोरेंट डिस्काउंट दिया जा है।Hyundai-i20.jpgऔरा के अलावा फ्लीट ऑपरेटरो के लिए उपलब्ध एक्सेंट सेडान की खरीद पर कुल मिलाकर 50,000 रूपए की नकद छूट है, जबकि MY2021 आई20 के आईएमटी टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट है। हालाँकि आई20 के डीजल या अन्य वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसके अलावा MY2022 हुंडई आई20 की बात करें तो डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन केवल डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि इसके पेट्रोल वर्जन की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है।

हालांकि हुंडई जनवरी 2022 में क्रेटा, वेन्यू, अलकाजार, आई20 एन लाइन, एलांट्रा, टक्सन और कोना की खरीद पर कोई छूट की पेशकश नहीं कर रही है और ये ऑफर केवल 31 जनवरी 2022 तक स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही मान्य हैं। इसलिए खरीददारों को ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी डीलरशिप पर जानें की सलाह दी जाती है।