फरवरी 2023 में हुंडई कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट – निओस, i20, औरा, कोना इलेक्ट्रिक

hyundai aura-6

हुंडई भारत में फरवरी 2023 के महीनें में कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की खरीद पर 1.5 लाख रूपए की छूट की पेशकश कर रही है

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड नए कैलेंडर वर्ष के दूसरे महीने में अपने घरेलू पोर्टफोलियो में उपलब्ध कारों पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। हुंडई i20 प्रीमियम हैचबैक की खरीद पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट 10,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट बोनस के साथ उपलब्ध है।

2023 हुंडई औरा फेसलिफ्ट की खारिस पर कुल मिलाकर 33,000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 20,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। वहीं ग्रैंड i10 निओस के 2022 मॉडल पर 50,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। साथ ही 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।

वहीं प्री-फेसलिफ्टेड हुंडई औरा को 30,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए के कॉर्पोरेट बोनस के साथ बेचा जा रहा है। इस तरह इसकी खरीद पर कुल मिलाकर 43,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है। वहीं 2022 हुंडई i20 हैचबैक 20,000 रुपये की नकद, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है।

hyundai-i20-2.jpg

हुंडई कारें  कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट
1. हुंडई i20 10,000 रूपए 10,000 रूपए
2. हुंडई ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट 10,000 रूपए + 3,000 रूपए
3. हुंडई औरा फेसलिफ्ट 20,000 रूपए 10,000 रूपए + 3,000 रूपए
4. ग्रैंड i10 निओस (2022) 50,000 रूपए 10,000 रूपए + 3,000 रूपए
5. हुंडई औरा (2022) 30,000 रूपए 10,000 रूपए + 3,000 रूपए
6. हुंडई i20 (2022) 20,000 रूपए 10,000 रूपए
7. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (2022) 1.5 लाख रूपए

इस तरह इस हैचबैक को कुल 30,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी 1.5 लाख रुपये की आकर्षक नकद छूट के साथ उपलब्ध है। जबकि अन्य मॉडल जैसे कि क्रेटा, वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, आई20 एन लाइन, अलकज़ार, वर्ना और टक्सन फरवरी 2023 के महीने में किसी भी छूट के साथ नहीं आते हैं।

हुंडई ने पिछले महीने 2023 ऑटो एक्सपो में Ioniq 5 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक वाहन को पेश किया था। ऐसा प्रतीत होता है कि दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख आने वाले महीनों में अंदर और बाहर बदलावों के साथ नई पीढ़ी की वेर्ना को पेश करने की योजना बना रही है।

hyundai kona electric-9
Pic Source: Adv Shukkur

वहीं इस साल के अंत में ग्रैंड i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक बिल्कुल नई माइक्रो SUV के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा पंच से होने की संभावना है।