फरवरी 2022 में हुंडई कारों पर उपलब्ध छूट – सैंट्रो, ग्रैंड आई10, औरा, आई20

Hyundai-Cars.jpg

फरवरी 2022 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

जनवरी 2022 की बिक्री में हुंडई ने एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और कंपनी ने कुल मिलाकर 44,022 यूनिट की बिक्री की है। हालाँकि यह आंकड़े जनवरी 2021 में बेचे गए 52,005 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15 प्रतिशत कम है। इसलिए कंपनी फरवरी 2022 में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ कारों पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है।

फरवरी 2022 में हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो के एरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। हालाँकि सीएनजी वेरिएंट पर नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसी तरह हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। हालाँकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।hyundai santroहुंडई की औरा सेडान के टर्बो वेरिएंट की खरीद पर भी आई10 निओस की तरह 35,000 रूपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। हालाँकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसके अलावा फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध एक्सेंट की खरीद पर कुल 50,000 रूपए तक की छूट है, जबकि आई20 के डीजल वेरिएंट की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं आई20 के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर किसी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं है।Hyundai Aura-2वहीं कंपनी फरवरी 2022 में क्रेटा, वेर्ना, अलकाजार, वेन्यू, टक्सन, एलांट्रा और कोना की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट की पेशकश नहीं कर रही है। हुंडई इस साल भारत में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें क्रेटा फेसलिफ्ट, नई टक्सन, कोना फेसलिफ्ट, आयोनिक 5 आदि शामिल हैं।