अप्रैल 2022 में हुंडई कारों पर उपलब्ध छूट – सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, औरा, आई20

hyundai creta_-10
Pic Source: Dhiraj Yadav

अप्रैल 2022 में हुंडई अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 48,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

हुंडई ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 44,600 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 52,600 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट है। इसलिए कंपनी इस नहीने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 48,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है।

अप्रैल 2022 में हुंडई की एंट्री लेवल सैंट्रो के ईरा वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

इसके साथ ही सैंट्रो के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। वहीं ग्रैंड आई10 निओस के 1.0-लीटर पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 35,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।hyundai santro-4हालाँकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट उपलब्ध वहीं है, लेकिन 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्रैंड आई10 निओस के 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.2-लीटर डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

अप्रैल 2022 में हुंडई औरा के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 1.0-लीटर, पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 35,000 रूपए की नकद छूट और 1.2-लीटर पेट्रोल व 1.2-लीटर डीजल वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके साथ ही औरा के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।hyundai grand i10 Nios-4हालाँकि अप्रैल 2022 में क्रेटा, आई20, वेन्यू, अलकाजार, टक्सन और कोना इलेक्ट्रिक की खरीद पर कोई छूट नहीं है और ये डिस्काउंट केवल 30 अप्रैल 2022 तक मान्य हैं। इसके लिए कंपनी की अपनी शर्तें भी हो सकती हैं। लिहाजा खरीददारों को हुंडई के नजदीकी डीलरशिप या ब्रांड के आधिकारिक वेबसाइट पर जानें की सलाह दी जाती है।