मार्च 2022 में होंडा कारों पर उपलब्ध छूट – अमेज, सिटी, जैज, डब्ल्यूआर-वी

2021 honda amaze facelift-6

होंडा मार्च 2022 के महीने में अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 35,600 रुपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

होंडा कार्स इंडिय़ा ने फरवरी 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 7,187 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 9,324 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22.92 प्रतिशत की गिरावट है। अब कंपनी मार्च 2022 में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए आकर्षक छूट व ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसमें मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 35,600 रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है।

मार्च 2022 में होंडा अमेज की खरीद पर कुल मिलाकर 15,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस, 6,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्कांउट शामिल है। भारत में होंडा अमेज की कीमत 6.38 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इसी तरह होंडा सिटी के पांचवें जेनरेशन की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,596 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 5,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस, होंडा कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 रूपए की अतिरिक्त छूट और 8,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसकी कीमत 11.23 लाख रूपए से लेकर 15.18 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।Honda-Cityवहीं होंडा सिटी के चौथे जेनरेशन की खरीद पर कुल मिलाकर 20,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस, होंडा कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस और 8,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वर्तमान में इस मॉडल की कीमत 9.29 लाख रूपए से लेकर 9.99 लाख रूपए तक जाती है।

इस महीने होंडा जैज की खरीद पर कुल मिलाकर 33,158 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट (या 12,158 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज), 5,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस, होंडा कार एक्सचेंज पर 7,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.71 लाख रूपए से लेकर 9.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।2020 Honda wrvमार्च 2022 में होंडा डब्ल्यूआर-वी की खरीद पर कुल 26,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस, होंडा कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्कांउट उपलब्ध है। इसकी कीमत 8.82 लाख रूपए से लेकर 11.86 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।