फरवरी 2022 में होंडा कारों पर उपलब्ध छूट – अमेज, डब्ल्यूआर-वी, जैज़, सिटी

2021 honda amaze facelift-6

फरवरी 2022 में होंडा कार इंडिया अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 35,600 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

भारत बिक्री के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और यहाँ कई कपंनियां अपना कारोबार करती हैं। ये कंपनियां समय-समय पर अपनी कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई आकर्षक छूट की पेशकश भी करती हैं। फरवरी 2022 में होंडा अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है।

इस महीने होंडा कारों पर उपलब्ध छूट की बात करें तो अमेज की खरीद पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस पर 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं होंडा डब्ल्यूआर-वी की खरीद पर 10,000 रुपए की नकद छूट और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, लेकिन इस पर एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है।

इसी तरह होंडा जैज की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि खरीददार 12,158 रुपए की मुफ्त एक्सेसरीज का भी विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही जैज की खरीद पर 5,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।Honda WR-Vफरवरी 2022 में होंडा सिटी के चौथे पर जेनरेशन पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन 8,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। इसके अलावा होंडा सिटी के पांचवें जेनरेशन पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है और खरीददार 10,596 रूपए की मुफ्त एक्सेसरीज का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इसके अलावा नई सिटी की खरीद पर 5,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 8,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। इसके साथ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंडा की सभी कारों के मौजूदा खरीददारों को नई होंडा कार खरीदने पर 5,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।2020 Honda City-9इसके अलावा अगर खरीददार अगर अपनी होंडा कार को एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें होंडा अमेज को छोड़कर अन्य कारों पर 7,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस मिलेगा, वहीं अमेज पर यह 6,000 रुपए है।