फरवरी 2022 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, ट्राइबर, काइगर, डस्टर

Renault-Kiger-9.jpg

फरवरी 2022 में रेनो अपनी कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 2.40 लाख रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

भारतीय बाजार में रेनो एक लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी है, जो कंपनी अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है। वर्तमान में रेनो भारत में क्विड, ट्राइबर, काइगर और डस्टर जैसी कारों की बिक्री करती है। कंपनी फरवरी 2022 में अपनी बिक्री के आकड़ों को बढ़ाने के लिए कुछ आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ये छूट केवल 28 फरवरी 2022 तक ही मान्य है।

इस महीने 2022 रेनो क्विड के 800 सीसी मॉडल की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट और 37,000 रुपए तक का लॉयल्टी लाभ उपलब्ध है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि लॉयल्टी लाभ के अंतर्गत 3 साल की AMC मेंटनेंस पैकेज, 1 साल की विस्तारित वारंटी, 3 साल की रोड साइज सहायता, 10,000 रूपए की नकद छूट और 12 महीनों के लिए 3.99 फीसदी की फाइनेंस स्कीम शामिल हैं।

इसके विपरित 2022 क्विड 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसके अलावा इस मॉडल की खरीद पर 37,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस है, जिसमें 3 साल की AMC मेंटनेंस पैकेज, 1 साल की विस्तारित वारंटी, 3 साल की रोड साइज सहायता, 10,000 रूपए की नकद छूट और 12 महीनों के लिए 3.99 फीसदी की फाइनेंस स्कीम शामिल हैं।इसी तरह 2022 रेनो ट्राइबर की खरीद पर 10,000 रुपए की नकद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि 44,000 रूपए का अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस उपलब्ध है, जिसमें 3 साल की AMC मेंटनेंस पैकेज, 1 साल की विस्तारित वारंटी, 3 साल की रोड साइज सहायता, 10,000 रूपए की नकद छूट और 12 महीनों के लिए 3.99 फीसदी की फाइनेंस स्कीम शामिल हैं।

कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर के 2021 म़ॉडल की खरीद पर 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट और 55,000 रुपए के लॉयल्टी बोनस की पेशकश कर रही है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 3 साल का मेंटनेंस पैकेज, 1 साल की विस्तारित वारंटी और 12 महीने के लिए 3.99 फीसदी की दर पर फाइनेंस स्कीम शामिल है।फरवरी 2022 में डस्टर के 2021 मॉडल की खरीद पर 50,000 रुपए की नकद छूट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, और 30,000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 1.1 लाख रुपए तक का लॉयल्टी लाभ भी उपलब्ध है, जिसमें 30,000 रूपए की नकद छूट, 5 साल का एएमसी मेंटनेस पैके, 5 साल आरएसए, 3 साल की विस्तारित वारंटी और 18 महीनों के लिए 4.99 फीसदी की दर पर फाइनेंस स्कीम उपलब्ध है।