जून 2021 में मारुति सुजुकी कारों पर डिस्काउंट – ऑल्टो, स्विफ्ट, ब्रेजा, डिजायर, एर्टिगा

जून 2021 में मारूति सुजुकी एरेना लाइनअप के कारों की खरीद पर करीब 49,000 रूपए तक का लाभ मिल रहा है

मारुति सुजुकी ने जून 2021 में अपनी एरेना लाइनअप के कारों की खरीद पर कुछ आकर्षक छूट की पेशकश की है, जिसके तहत खरीददार मारूति सुजुकी कारों की खरीद पर विभिन्न प्रकार के लाभ उठा सकते हैं। जून 2021 में मारुति अपनी सबसे किफायती कार ऑल्टो की खऱीद पर 20,000 रूपए (सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये) की नकद छूट दे रही है।

इसके अलावा ऑल्टो की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। इसी तरह मारुति एस-प्रेसो की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के तहत 4,000 रूपए का लाभ दिया जा रहा है।

जून 2021 में मारूति वैगन-आर के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट है और सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रुपए की नकद छूट है। इसके अलावा 15,000 रूपए का एक्सचेंज और कॉर्पोरेट छूट के तहत 4,000 रूपए का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि सेलेरियो की खरीद पर केवल 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

Suzuki Spresso_-8

मारुति सुजुकी डिस्काउंट – जून 2021
मॉडल कैश डिस्काउंटएक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट 
मारुति ऑल्टो20,000 रूपए (पेट्रोल)/15,000 रूपए (सीएनजी)15,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति एस-प्रेसो20,000 रूपए15,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति वैगन-आर8,000 रूपए (पेट्रोल)/5,000 रूपए (सीएनजी)15,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति सेलेरिओ015,000 रूपए
मारुति स्विफ्ट25,000 रूपए (LXi, VXi)/ 10,000 रूपए (ZXi, ZXi+)20,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति डिजायर10,000 रूपए (LXi, VXi)/ 8,000 रूपए (ZXi, ZXi+)20,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति विटारा ब्रेज़ा10,000 रूपए20,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति ईको10,000 रूपए15,000 रूपए + 4,000 रूपए
मारुति एर्टिगा00 + 4,000 रूपए

वहीं मारुति स्विफ्ट के बेस ट्रिम्स LXi और VXi की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट और टॉप ट्रिम ZXi और ZXi+ की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है। इसके अलावा इस कार की खरीद पर जून 2021 में 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है। इसी तरह मारुति डिजायर के बेस ट्रिम्स LXi और VXi ट्रिम की खरीद पर 10,000 रूपए के नकद छूट की पेशकश की जा रही है।

डिजायर के टॉप ट्रिम्स ZXi और ZXi + की खरीद पर 8,000 रूपए की नकद छूट है। इसके अलावा 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। जून 2021 में मारूति विटारा ब्रेजा की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट है, इसके साथ ही 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।

2020-vitara-brezza-customised-4-e1586504017476

जून 2021 में मारूति सुजुकी ईको की खरीद पर भी लाभ मिला रहा है, जिसके तहत 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि इसके साथ ही 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है। हालांकि मारूति एर्टिगा एमपीवी की खरीद पर कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है, लेकिन 4,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट का लाभ मिल रहा है।