मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट में Creta की बादशाहत बरकरार, Victoris तीसरे स्थान पर

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe

अक्टूबर 2025 में Hyundai Creta टॉप 10 मिडसाइज़ एसयूवी बिक्री सूची में 18,381 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही है

भारत के मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर जारी है और अक्टूबर 2025 के सेल्स आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि यह सेगमेंट कितना महत्वपूर्ण हो चुका है। कई नई कारों के आने के बावजूद, कुछ पुरानी और लोकप्रिय SUVs अभी भी बाज़ार पर हावी हैं। हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कार्पियो और मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने इस बार भी टॉप पोज़िशन हासिल की है।

हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी। अक्टूबर 2025 में इसकी 18,381 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 17,497 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। इसके ठीक पीछे रही महिंद्रा स्कार्पियो की 18,107 यूनिट्स बिकीं और यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी बढ़ा है। स्कार्पियो की मजबूती, दमदार रोड प्रेज़ेंस और Classic व N दोनों मॉडल की स्ट्रैटेजी कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।

वहीं इस सूची में मारुति सुजुकी विक्टोरिस को 13,496 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान मिला है। विक्टोरिस की सिर्फ कुछ ही हफ्तों में 25,000 से ज़्यादा बुकिंग हुई थी। यह पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्पों में आती है और सुरक्षा में भी इसे GNCAP और Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Maruti Victoris (7)

Model

Oct 2025 sales

Oct 2024 sales

YoY

  1. Hyundai Creta

18,381

17,497

5%

2. Mahindra Scorpio

18,107

15,877

14%

3. Maruti Suzuki Victoris

13,496

0

0%

4. Toyota Hyryder

11,555

5,449

112%

5. Maruti Suzuki Grand Vitara

10,409

14,083

-26%

6. Mahindra XUV700

10,139

10,435

-3%

7. Kia Seltos

7,130

6,365

12%

8. Tata Harrier

4,483

1,947

130%

9. Tata Safari

2,510

2,086

20%

10. Honda Elevate

2,186

2,149

2%

टोयोटा Hyryder की 11,555 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 112 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्शाती है। अक्टूबर 2024 में इसकी कुल 5,449 यूनिट की बिक्री हुई थी और इसका स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम खरीदारों को काफी पसंद आ रहा है। इसके मुकाबले Maruti Suzuki Grand Vitara की सेल 10,409 यूनिट्स रही, जो पिछले साल से 26 फीसदी कम है। माना जा रहा है कि विक्टोरिस ने इसकी बिक्री पर असर डाला है।

वहीं महिंद्रा XUV700 की पिछले महीने 10,139 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 10,435 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन अगले साल लॉन्च होगा। वहीं किआ की सेल्टोस 7,130 यूनिट की बिक्री की के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है और इसकी बिक्री में 12 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Tata Harrier And Safari Adventure X

टाटा हैरियर अक्टूबर 2025 में 4,483 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,947 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 130 फीसदी की वृद्धि है। वहीं सफारी की पिछले महीने 2,510 यूनिट की बिक्री हुई है। सूची में अंतिम स्थान होंडा Elevate को 2,186 यूनिट के साथ मिला है और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि है।