Midsize एसयूवी सेगमेंट में Creta की बादशाहत कायम, देखें टॉप 10 लिस्ट

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe

नवंबर 2025 में मिडसाइज़ SUV सेगमेंट की टॉप 10 सूची में हुंडई क्रेटा 17,344 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले स्थान पर रही

नवंबर 2025 में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री फिर से अच्छी रही, जहाँ पुराने भरोसेमंद मॉडल्स के साथ एक नई गाड़ी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हुंडई, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टोयोटा और किआ ने बिक्री सूची में दबदबा बनाए रखा, जहाँ क्रेटा और स्कॉर्पियो सबसे आगे रहीं। इस महीने मारुति सुजुकी की नई SUV विक्टोरिस ने भी अच्छी संख्या दर्ज कर सबका ध्यान खींचा है।

हुंडई क्रेटा ने 17,344 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया और साल-दर-साल 12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। यह दिखाता है कि नए प्रतिद्वंद्वियों के आने के बावजूद क्रेटा की मांग लगातार बनी हुई है। मजबूत ब्रांड भरोसा, कई इंजन विकल्प और समय-समय पर मिलने वाले अपडेट्स इसे मिडसाइज़ SUV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ी बनाए हुए हैं।

दूसरे स्थान पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही, जिसने 15,616 यूनिट्स की बिक्री के साथ 23 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है। वहीं नवंबर 2024 में इसकी 12,704 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसकी दमदार रोड प्रेज़ेंस, बेहतर आराम और नए फीचर्स ने अलग-अलग तरह के ग्राहकों को आकर्षित किया है। इसके साथ ही महिंद्रा की बढ़ी हुई प्रोडक्शन क्षमता और बेहतर उपलब्धता ने भी बिक्री में मदद की है।

Scorpio N

Rank

Model (YoY%)

November 2025

November 2024

1

Hyundai Creta (12%)

17,344

15,452

2

Mahindra Scorpio (23%)

15,616

12,704

3

Maruti Suzuki Victoris

12,300

0

4

Maruti Suzuki Grand Vitara (12%)

11,339

10,148

5

Toyota Hyryder (52%)

7,393

4,857

6

Kia Seltos (18%)

6,305

5,364

7

Mahindra XUV 700 (-32%)

6,176

9,100

8

Tata Harrier (174%)

3,771

1,374

9

Tata Safari (21%)

1,895

1,563

10

Honda Elevate (10%)

1,836

1,668

इस सूची में सबसे अच्छा प्रदर्शन मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने किया। इस SUV ने 12,300 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बाजार में नई होने के बावजूद, इसके अच्छे फीचर्स और मारुति के मजबूत एरीना डीलर नेटवर्क की वजह से इसे लोगों ने पसंद किया है। आने वाले समय में यह ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन सकती है।

वहीं मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा की 10,148 यूनिट्स की तुलना में 11,339 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि है। पांचवे स्थान पर टोयोटा हाइराइडर रही, जिसने 7,393 यूनिट्स की बिक्री के साथ साल-दर-साल 52 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। इसका हाइब्रिड पावरट्रेन उन ग्राहकों को आकर्षित करता है जो ज्यादा माइलेज चाहते हैं।

Maruti-Suzuki-Grand-Vitara-3-Lakh-Sales-2

इसके बाद किआ सेल्टोस रही, जिसने 6,305 यूनिट्स की बिक्री के साथ 18 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है। सातवें स्थान पर महिंद्रा XUV700 रही, जिसकी 6,176 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण आने वाली नई XUV 7XO की तैयारी माना जा रहा है। कई ग्राहक अब अपडेटेड मॉडल के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद सूची में टाटा हैरियर रही, जिसकी बिक्री पिछले महीने 3,771 यूनिट्स की रही। वहीं टाटा सफारी और Elivate को क्रमश: 1,895 यूनिट्स और 1,836 यूनिट्स के साथ सूची में नौवां और दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।