मई 2023 में इन कॉम्पैक्ट एसयूवी की हुई जबरदस्त बिक्री – नेक्सन, ब्रेज़ा, पंच, वेन्यू, फ्रोंक्स

मई 2023 में टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है और कंपनी इसकी 14,423 यूनिट बेचने में सफल रही है

मई 2023 में टाटा नेक्सन की घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 14,423 यूनिट की बिक्री हुई है और इसके साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने इसकी 14,614 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेजा पिछले महीने भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। मारुकि ब्रेजा एसयूवी की बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 10,312 यूनिट की तुलना में कुल 13,398 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई है। इस तरह से ब्रेजा की बिक्री में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल नई जनरेशन आने के बाद इसकी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।

वहीं टाटा पंच माइक्रो एसयूवी कुल 11,124 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है। 2022 में इसी अवधि की तुलना में इसकी 10,241 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 10,213 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान इसकी 8,300 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह से वेन्यू की बिक्री में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

tata nexon-20

कॉम्पैक्ट एसयूवीमई 2023मई 2022
1. टाटा नेक्सन (-1%)14,42314,614
2. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (30%)13,39810,312
3. टाटा पंच (9%)11,12410,241
4. हुंडई वेन्यू (23%)10,2138,300
5. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स9,863–
6. किआ सोनेट (4%)8,2517,899
7. महिंद्रा XUV300 (2%)5,1255,022
8. निसान मैग्नाइट (36%)2,6181,920
9. रेनो काइगर (24%)1,7131,380

वहीं मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सूची में पांचवें स्थान पर रही है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कूपे को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। मई 2023 में बलेनो पर आधारित इस 5-सीटर की कुल मिलाकर 9,863 यूनिट की बिक्री हुई है।

वहीं किआ सोनेट कुल 8,251 यूनिट के साथ सूची में छठे स्थान पर रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इसकी 7,899 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा एक्सयूवी300 ने मई 2023 में 5,022 यूनिट के मुकाबले कुल 5,125 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 2 फीसदी की वृद्धि हुई है।

kia sonet-3
Pic Source: Atish Bhadirke

वहीं निसान मैग्नाइट 36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1,920 यूनिट के मुकाबले कुल 2,618 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है। वहीं रेनो काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी की पिछले महीने 1,713 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,380 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 24 फीसदी की गिरावट है।